फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Massive public arbitrariness over strictness of police

पुलिस की सख्ती पर भारी जनता की जबर्दस्ती

Sat, 04 Jul 2020 09:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Massive public arbitrariness over strictness of police
कंटेनमेंट क्षेत्र लालदरवाजा से डिग्गीताल जाने वाले मार्ग पर लगी बल्लियों से निकलते लोग। - फोटो : FARRUKHABAD
पुलिस की सख्ती पर भारी जनता की मनमानी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। डीएम, एसपी से लेकर सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ कंटेनमेंट जोन में नियमों का कड़ाई से पालन कराने और करने के निर्देश भले ही दे रहे है, मगर सब बेकार साबित हो रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि कुछ बैरियरों से सुरक्षा कर्मी नदारद हैं, तो कहीं उनकी बात को नजरअंदाज कर लोग बेधड़क निकल रहे हैं। पुलिस की सख्ती पर जनता की मनमानी भारी पड़ती नजर आ रही है।
समय- 2.15 बजे
गुदड़ी मोहल्ले का बैरियर
शहर का गुदड़ी मोहल्ला इस समय सील है। यहां कंटेनमेंट जोन बनाया गया। एक बैरियर पर सुरक्षा कर्मी लगा था। मगर वहां से लोग बैरियर के नीचे से आराम से निकल रहे थे। सुरक्षा कर्मी बोला, क्या करूं, लोग मजबूरी बताकर निकल जाते हैं।
विज्ञापन

समय- 3.10 बजे
लालगेट से डिग्गीताल मार्ग
लालगेट-ठंडी सड़क रोड से डिग्गीताल जाने वाला मार्ग सील है। यहां कोई सुरक्षा कर्मी तैनात नहीं दिखा। लोग बेधड़क निकल रहे थे। किसी को संक्रमण का कतई भय नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन में राशन आपूर्ति की व्यवस्था ठप
शासन का फरमान था कि कंटेनमेंट जोन में राशन, फल, सब्जी पहुंचाने के लिए रजिस्टर्ड लोगों को ही जाने की अनुमति होगी। मगर यह व्यवस्था लगभग ठप हो चुकी है। लोगों को जरूरत का सामान नहीं मिलता, लिहाजा लोग इधर-उधर आते-जाते रहते हैं।

सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ ने देखीं व्यवस्थाएं
सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य और सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड ने शहर के कंटेनमेंट जोन का जायजा लिया। अफसरों ने लिंजीगंज बाजार में दोनों तरफ की खुलने वाली दुकानों का भी जायजा लिया। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि यदि नियमों का उल्लंघन करेंगे, तो माना जाएगा कि वह संक्रमण फैलाने में सहयोग दे रहे हैं। लिहाजा जिसका टर्न हो वही दुकान खोले। इसके बाद लालगेट पर काफी देर तक यातायात का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed