फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Massive fire in car after welding

ठंडी सड़क पर धू-धू कर जली कार, हादसा टला

Wed, 02 Nov 2022 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Massive fire in car after welding
फर्रुखाबाद। वेल्डिंग के बाद कार में भीषण आग लग गई। कार चालक और उसका साथी मौके से भाग निकला। करीब आधा घंटे बाद पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। कार में गैस किट भी लगी थी।
विज्ञापन

शहर के ठंडी सड़क पर एक बेल्डिंग की दुकान पर बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे चालक ने ईको कार में वेल्डिंग का कम कराया और कुछ ही दूर गया था कि तभी कार के पिछले हिस्से में आग लग गई।
विज्ञापन

यह देख चालक और उसका साथी कार से कूदकर भाग निकले। कुछ ही मिनट में पूरी कार लपटों से घिर गई। दुकानदार ने कार को धक्का देकर दूर कर दिया।
कार में आग लगते ही मार्ग पर आवागमन बंद हो गया। लालगेट पर मौजूद पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। लपटों से ऊपर से गुजरे बिजली के बंच केबल जल गए। पुलिस कार मालिक की तलाश में है।
लोगों का कहना है कि यह कार हरसिंहपुर गोवा की है। उनकी बसें भी चलती हैं। बहरहाल कोई भी अपनी कार बताने को तैयार नहीं है।
नंबर प्लेट जल जाने की वजह से मालिक का सही पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed