{"_id":"68ffbef6f0cf0931c7086904","slug":"mass-wedding-ceremony-next-month-one-lakh-rupees-grant-will-be-givenmass-wedding-ceremony-next-month-one-lakh-rupees-grant-will-be-given-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-131868-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सामूहिक विवाह समारोह अगले माह, एक लाख मिलेगा अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सामूहिक विवाह समारोह अगले माह, एक लाख मिलेगा अनुदान
Tue, 28 Oct 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह अगले माह प्रस्तावित है। शासन से अब प्रति जोड़े को एक लाख रुपये अनुदान निर्धारित कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने सभी बीडीओ व ईओ को अधिक से अधिक जोड़ों का पंजीकरण कराने के आदेश दिए हैं।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अब शासन से 51 हजार रुपये से अनुदान बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है। योजना का लाभ लेने के लिए कन्या के अभिभावक ऑनलाइन पंजीकरण कराएं।
कन्या की आयु 18 वर्ष व वर की आयु 21 वर्ष से कम न हो। अभिभावक की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से अधिक न हो। विधवा व दिव्यांग की पुत्री को प्राथमिकता से योजना लाभ दिया जाएगा। अबकी 440 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने सभी बीडीओ व ईओ को अधिक से अधिक जोड़ों का पंजीकरण कराने के आदेश दिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी रेनू ने बताया कि अनुदान की एक लाख रुपये धनराशि में 60 हजार रुपये कन्या के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे।
15 हजार रुपये भोजन व्यवस्था पर खर्च होंगे। जबकि शेष 25 हजार रुपये के उपहार दिए जाएंगे। नवंबर के अंतिम सप्ताह में शादी समारोह का आयोजन करने की तैयारी है। इस संबंध में अधिक जानकारी जिला समाज कल्याण विभाग से ली जा सकती है।