फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Masons in different road accidents and several injured

अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में राजमिस्त्री समते कई घायल

Sat, 22 Oct 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sat, 22 Oct 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Masons in different road accidents and several injured
car accident in delhi
थाना कंपिल क्षेत्र के गांव बिल्सड़ी के रहने वाले ओमकैलाश (38) पुत्र गयादीन राजमिस्त्री का काम करते हैं। वह काम करके अपने घर बिल्सड़ी वापस जा रहे थे। नागा सैय्यद के पास  बाइक फिसलने वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव के सीताराम ने उसके परिजनों को टेलीफोन पर सूचना दी। परिजन ओमकैलाश को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत चिंताजनक बताते हुए डाक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन



उधर, राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव गौटिया निवासी प्रवीन पुत्र रामकिशोर शनिवार की शाम फर्रुखाबाद से बाजार कर वापस घर लौट रहा था। जब वह नासा नाला के पास से गुजर रहे थे। उसी समय सामने से आ रही कार की चपेट में उसी समय सामने से आ रही कार की चपेट में आकर वह घायल हो गए। उनको लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जिला हरदोई थाना सांडी क्षेत्र के गांव छतरऊ निवासी सुनील पुत्र सर्वेश कुमार ने बहन किरन देवी की शादी चंद्रपाल निवासी हुसैनपुर तराई थाना शमसाबाद के साथ की थी। शुक्रवार शाम किरन देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर सुनील कुमार शनिवार को बहन की ससुराल पहुंचे। उन्हें पता चला कि बहन के शव का पोस्टमार्टम होने जिला मुख्यालय गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सुनील बाइक से पोस्टमार्टम हाउस जा रहे थे। इस दुर्घटना में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। फिलहाल मामले में अभी कोई लिखा-पढ़ी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed