{"_id":"626ec725d8a29c5fed467598","slug":"masons-gave-their-lives-by-consuming-sulphas-chaos-farrukhabad-news-knp694398878","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजमिस्त्री ने सल्फास खाकर दी जान, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजमिस्त्री ने सल्फास खाकर दी जान, कोहराम
विज्ञापन
नवाबगंज। परिवार के लोगों से परेशान राजमिस्त्री ने जहर खाकर जान दे दी। पत्नी का आरोप है कि जमीन का बैनामा कराने के बाद भी रुपये न देने पर पति ने आत्महत्या की है।
नगर के मोहल्ला चिकन वाली गली निवासी धनपत (30) राजमिस्त्री था। उसने सुबह घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया।
लोहिया अस्पताल में आने पर डाक्टर ने राजमिस्त्री को मृत घोषित कर दिया। पत्नी पूनम ने बताया कि पति के नाम जमीन थी। परिवार के ही लोगों ने कुछ दिन पहले जमीन का बैनामा करवा लिया। इसके बाद पैसे नहीं दिए।
विज्ञापन
कई बार मांगने पर भी पैसे नहीं मिले। घर में पैसों को लेकर काफी तंगी चल रही थी। इससे पति परेशान थे। इसी के चलते उन्होंने जान दे दी। धनपति चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसके दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। सबसे छोटा पुत्र चार माह का है।