फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Mason shot dead in old enmity

पुरानी रंजिश में राजमिस्त्री की गोलीमार कर हत्या, शव खेत में पड़ा मिला

Mon, 02 Mar 2020 06:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Mason shot dead in old enmity
फथाना क्षेत्र के चंपतपुर गांव के पास खेतों में पुुुरानी रंजिश में राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला। इस मामले में गांव के ही दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी ही घर से राजमिस्त्री को बुलाकर ले गए थे।
विज्ञापन

शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर तराई निवासी रामनरेश का 25 वर्षीय बेटा मोहन लाल ऋषिकेश में राजमिस्त्री का काम करता था। उसकी बहन रेवती की 25 फरवरी को शादी थी।
विज्ञापन

इसी में शामिल होने आया था। रविवार को उसके भाई व अन्य परिजन रेवती की चौथी चलाने के लिए उसकी ससुराल नवाबगंज थाना क्षेत्र के सलेमपुर त्योरी गांव गए थे। मोहन लाल को गांव के ही सुरेंद्र व संजीव फर्रुखाबाद कपड़े खरीदने जाने के बहाने घर से बुला ले गए थे। शाम तक जब मोहन लाल घर नहीं पहुंचा तो उसके पिता ने खोजबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब मोहनलाल गांव चंपतपुर में एक दुकान पर संजीव व सुरेंद्र के साथ मिल गया था।संजीव व सुरेंद्र ने रामनरेश से कहा कि आप घर पहुंचो हम लोग कुछ देर में आ रहे हैं। देर रात तक बेटा घर नहीं पहुंचा।
इस पर परिजनों ने फिर खोजबीन की, पर कुछ पता नहीं चला। सुबह पड़ोसी गांव अचानकपुर निवासी वीर सिंह ने गांव चंपतपुर के पास हुसैनपुर तराई निवासी खेमकरन के खेत में मोहन लाल का शव पड़ा देखा।
उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। जानकारी मिलने पर मोहन लाल के परिजन मौके पर पहुंच गए। उसकी कनपटी पर गोली लगी थी। पूरा चेहरा खून से लथपथ था। एसपी डा. अनिल मिश्रा ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर लोगों पूछताछ की।
फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए। भाई रोहित की तहरीर पर पुलिस ने सुरेंद्र व संजीव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें बताया कि संजीव से मोहन लाल का एक साल पहले विवाद हो गया था।
इसके बाद ही मोहन लाल ऋषिकेश चला गया था। तब से वह वहीं रह रहा था। उसी रंजिश में भाई की हत्या की गई है। मोहन लाल चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। कन्हैयालाल, रोहित व कल्लू छोटे भाई हैं।

मां मुन्नी देवी रो-रो कर बेहाल हो गईं। पुलिस अधीक्षक डा. अनिल मिश्रा ने बताया एक वर्ष पूर्व एक युवती को लेकर मोहन लाल का संजीव से विवाद हो गया था। इसके बाद मोहन लाल ऋषिकेश चला गया था। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed