फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Mason found hanging, son accused of murder

Farrukhabad News: फंदे पर लटका मिला राजमिस्त्री, पुत्र ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 08 Oct 2023 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Mason found hanging, son accused of murder
फर्रुखाबाद। कमरे में फंदे पर राजमिस्त्री को लटका देखकर पत्नी ने शोर मचाया। सूचना पर पहुंचे पुत्र ने हत्या करने का आरोप लगाया। दो दिन पहले राजमिस्त्री का भाइयों से मकान निर्माण को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। शव को जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव नौखंडा निवासी विनोद कुमार (60) राजमिस्त्री का काम करता था। गुरुवार को मकान निर्माण को लेकर विनोद का भाई अशोक व उमेश से विवाद हो गया था। भाजपा नेताओं ने पंचायत करके मामले को रफा-दफा कर दिया। शुक्रवार शाम विनोद कुमार कमरे में लगे गाटर पर चादर का फंदा बनाकर लटक गया। पत्नी सूरजमुखी के शोर मचाने पर पुत्र मोहित व बेटी रीना सहित आसपास के लोग आ गए। जानकारी पर कोतवाल सचिन कुमार सिंह, फाेरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनाें से पूरे मामले की जानकारी की। पुत्र जितेंद्र कुमार ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने दो लोगों को रात में ही हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठा लिया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहल्ला बनखड़िया निवासी पुत्र जितेंद्र ने बताया कि पिता का दो दिन पहले रिश्तेदारों से विवाद हुआ था। उस दौरान इन लोगों ने पिता को धमकी दी थी। पोस्टमार्टम में फांसी लगने से दम घुटने के कारण मौत होने की पुष्टि की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed