फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Mask being sold at ten times the price

कोरोना के खौफ से 10 गुनी कीमत पर बिक रहा मास्क

Sat, 14 Mar 2020 07:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
Mask being sold at ten times the price
कोरोना वायरस से दिल्ली में दो लोगों की मौत और कई महानगरों में मरीज मिलने से प्रदेश में हाईअलर्ट जारी है। कोरोना के खौफ से हर कोई बचाव के लिए मास्क खरीद रहा है।
विज्ञापन

मांग बढ़ने से इसकी जमकर कालाबाजारी होने लगी। हालात ये हैं कि ढाई रुपये कीमत का मास्क दस गुने दाम 25 से 30 रुपये में बेचा जा रहा है।
बदलते मौसम के चलते जुकाम, बुखार व खांसी के मरीज बढ़ रहे हैं। वहीं कोरोना वायरस के भी लक्षण बुखार, नाक बंद होना, सांस लेने में तकलीफ हैं।
इसी वायरस के प्रकोप के चलते 22 मार्च तक के लिए स्कूलों को बंद कर दिया गया है। ऐसे में बीमारी से घबराए लोग मेडिकल स्टोरों पर मास्क लेने पहुंच रहे हैं। संपन्न परिवार के लोग अच्छी गुणवत्ता का मास्क मांगते हैं।
विज्ञापन

अन्य लोग कोई भी मास्क लेने को तैयार रहते हैं। ऐसे में 100 रुपये कीमत वाला एन-95 मास्क 500 से 600 रुपये में बेचा जा रहा है।
20 रुपये कीमत वाला थ्री-लेयर मास्क 100 रुपये, जबकि ढाई रुपये कीमत का सादा मास्क 25 से 30 रुपये में बिक रहा है। वहीं टू-लेयर मास्क 15 रुपये के बजाय 80 रुपये में बेचा जा रहा। मेडिकल स्टोर संचालक स्टाक कम होने की बात कहकर मनमानी कीमत वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहगढ़ के कुछ मेडिकल स्टोर संचालकों का कहना है कि मास्क पर एमआरपी लिखकर नहीं आती है। मास्क के थोक व्यापारी सीधे उन लोगों से कहते हैं कि एन-95 मास्क का वह बिल 100 रुपये प्रति के हिसाब से देंगे, जबकि उसकी कीमत 200 रुपये के हिसाब से चुकानी पड़ेगी।

वहीं 15-20 रुपये कीमत वाले टू-लेयर काले मास्क की कीमत थोक व्यापारी 40 से 50 रुपये तक ले रहे हैं। इसी वजह से मास्क की कालाबाजारी शुरू हुई है।
ड्रग इंस्पेक्टर एके चौधरी ने बताया कि मेडिकल स्टोरों पर मास्क महंगी कीमत पर बेचे जाने की उन्हें जानकारी नहीं है और न ही कोई शिकायत मिली है।
एमआरपी से अधिक कीमत पर मास्क खरीदने वाले ग्राहक मेडिकल स्टोर संचालक से बातचीत की वीडियो उपलब्ध कराएं तो कार्रवाई की जाएगी। अभी वह बाहर हैं, वापस आने पर देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed