फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Married woman's body found hanging in room under suspicious circumstances

Farrukhabad News: संदिग्ध हालात में कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Wed, 01 Jan 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 01 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging in room under suspicious circumstances
फर्रुखाबाद। संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मृतका की मां ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या कर बेटी को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पति व जेठ को हिरासत में ले लिया है। मऊदवाजा थाने के मोहल्ला नौलक्खा निवासी शकील ने अपनी बेटी मुस्कान (20) की शादी नौ माह पहले मोहल्ला गढ़ी जान अली (सैयदों) में की थी।
विज्ञापन


मुस्कान अपने पति के साथ अलग मकान में रहती थी। पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। पति सुबह सात बजे काम पर चला गया। दोपहर करीब एक बजे खाना खाने के लिए घर पहुंचा, तो उसका शव कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे पर लटका मिला।
विज्ञापन


कमरे में अंदर से कुंडी लगी थी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष बलराज भाटी, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, नायब तहसीलदार सनी कनौजिया और फाेरेंसिक टीम ने जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची मुस्कान की मां नफीसा ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को चेन और बाइक को लेकर ससुरालीजन परेशान कर रहे थे। आए दिन घर पर छोड़ आते थे। वह फिर ससुराल भेज देती थीं। ससुरालियों ने हत्या कर दी है। पुलिस ने पति और एक जेठ को हिरासत में लिया है।


सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने बताया मृतका की मां नफीसा की तहरीर पर पति हसीनुद्दीन, जेठ नसीरुद्दीन, फक रुद्दीन, अहसानुद्दीन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के चलते आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed