फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Married woman in suspicious circumstances, accused of dowry death

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Sun, 09 Feb 2020 06:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
Married woman in suspicious circumstances, accused of dowry death
फर्रुखाबाद: ससुराल में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों में कोहराम मच गया। उन्होंने ससुरालियों पर मारपीट कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। भाई का कहना है कि बहन का दांत टूटा, सिर फटा तथा पैरों में चोटें भी हैं।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव रामपुर ढपरपुर निवासी रामजी की 25 वर्षीय पत्नी सुधा का शव शनिवार सुबह नौ बजे घर के ही एक कमरे में कुंडे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही मायके कन्नौज के गांव कटरी फिरोजपुर पट्टी निवासी भाई करन सिंह समेत परिजन पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

भाई करन सिंह ने बताया कि उन लोगों ने जब शव देखा, तो सुधा का सिर फटा था। एक दांत टूटा और पैरों मे भी चोट के निशान थे। उन्होंने बताया कि एक लाख की नगदी की मांग को लेकर ससुरालीजन सुधा के साथ मारपीट करते थे। सुधा की शादी 24 जून 2014 को हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पांच साल का पुत्र मानव और दो साल की पुत्री मन्नत है। छह माह से मारपीट की सारी हदें पार कर दी गई थी। बहन रो-रोकर फोन पर बताती थी। तहरीर में आरोप लगाया कि बहन की मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी और शव फंदे पर लटका दिया। उन्होंने बहनोई रामजी समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed