फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Married woman beaten for dowry; FIR registered against five, including husband.

Farrukhabad News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, पति समेत पांच पर प्राथमिकी

Thu, 23 Jul 2026 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Married woman beaten for dowry; FIR registered against five, including husband.
नवाबगंज। थाना क्षेत्र के गांव नवादा सिरौली निवासी राजेश उर्फ गुड्डू की तहरीर पर पुलिस ने उनकी पुत्री रिंकी देवी के साथ दहेज उत्पीड़न और मारपीट के मामले में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

राजेश उर्फ गुड्डू ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री रिंकी देवी का विवाह 9 मार्च को जनपद मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के गांव भागपुर निवासी आलोक सिंह के साथ किया था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में एलईडी टीवी, प्रेस और भैंस की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर 19 जुलाई को रिंकी के साथ मारपीट की। मारपीट के बाद ससुराल पक्ष के लोग रिंकी को गंभीर हालत में गांव नगला इंद्र निवासी रामनिवास यादव के घर छोड़ गए। सूचना मिलने पर उन्होंने शहर के एक निजी अस्पताल में पुत्री को भर्ती कराकर उपचार कराया। प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति आलोक, ससुर तूफान सिंह, सास मुन्नी देवी, देवर अभिषेक तथा जनपद मैनपुरी क्षेत्र के गांव भागपुर की रहने वाली ननद कुमारी ऋषि के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न, मारपीट एवं अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed