{"_id":"61e1bd020354c73d7052bd2e","slug":"marriage-with-music-nine-daughters-went-to-in-laws-house-farrukhabad-news-knp675345262","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजे-बाजे संग विवाह, ससुराल गईं नौ बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजे-बाजे संग विवाह, ससुराल गईं नौ बेटियां
विज्ञापन
गुरुगांव देवी मंदिर में हुए सामूहिक विवाह समारोह में वरमाला पहनाने को खड़ा जोड़ा। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। श्री मंगला गौरी सेवा समिति ने गुरुगांव देवी मंदिर में दूसरा सामूहिक विवाह आयोजित किया। गाजे-बाजे के बीच नौ बेटियों के विवाह की रस्म पूरी हुई। बाद में उन्हें उपहार देकर ससुराल विदा किया गया। इससे पहले समिति के पदाधिकारियों ने घराती और बराती दोनों पक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया।
शहर के गुरुगांव देवी मंदिर में समिति ने सुबह ही बेटियों के विवाह की तैयारियां कर ली थी। दोपहर में सभी नौ बेटियां और उनके परिजन पहुंच गए। इसके बाद बरात लेकर दूल्हा पक्ष पहुंचा। मुख्य गेट पर गाजे-बाजे से अगवानी की गई।
समिति के पदाधिकारी फूलों की बारिश कर रहे थे। इसके बाद पुरोहित आचार्य शिव नारायण तिवारी ने मंत्रोच्चारण कर विवाह की रस्में पूरी कराईं। घराती और बरातियों के भोजन करने के बाद देर शाम सभी नौ बेटियों की विदाई हुई।
विज्ञापन
इस दौरान कार्यक्रम संयोजक अनूप गुप्ता, अनिल कसेरे, अनूप चौरसिया, अरविंद गुप्ता, नवनीत कनौजिया, गोपाल कश्यप, अंकित गुप्ता, लकी कश्यप आदि मौजूद रहे।
बेटियों को मिला गृहस्थी का सामान
समिति ने दो गद्दा, कंबल सहित डबल बेड, अलमारी, श्रृंगारदान, बक्सा, डिनर सेट, 11 प्रकार के बर्तन, गैस सिलिंडर, चूल्हा, कुर्सी सेट, पांच साड़ी, लहंगा, तोड़िया, बिछिया, बैग, नाक का फूल, मंगल सूत्र, ज्वैलरी सेट आदि सामान देकर बेटियों को विदा किया।