{"_id":"5dd97d8f8ebc3e547e04701d","slug":"market-farrukhabad-news-knp527752189","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू की मंदी व व्यापारियों के देरी से पहुंचने से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू की मंदी व व्यापारियों के देरी से पहुंचने से किसान परेशान
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सातनपुर मंडी में आलू की आवक भले ही शुरू हो गई है, लेकिन व्यापारी कम पहुंच रहे हैं। शनिवार को आलू का भाव गिरने व व्यापारियों के देरी से पहुंचने से किसान परेशान रहे। आलू बिक्री के लिए दोपहर तक इंतजार करना पड़ा। सस्ता भाव होने से किसान निराश दिखे।
सातनपुर मंडी में 18 नवंबर से आलू बिक्री शुरू हो गई। शनिवार को किसान आढ़तों पर आलू लेकर पहुंचे तो वहां घंटों व्यापारियों का इंतजार करना पड़ा। बिक्री शुरू हुई तो छोटा आलू 250 रुपये पैकेट(50किलो) का भाव खुला। जबकि सबसे अच्छा आलू 500 से 541 रुपये प्रति पैकेट बिका। व्यापारियों का काफी देर तक इंतजार करने के साथ भाव ठीक न मिलने से किसान मायूस दिखे।
आढ़ती अजय वर्मा, सुनील गंगवार, मनोज गुुप्ता, शैलेंद्र यादव का कहना है कि अभी शीतगृहों में आलू होने से व्यापारी वहीं व्यस्त हैं। इससे मंडी में व्यापारियों की संख्या कम है। मंडी में आने वाले नए आलू की गुणवत्ता ठीक न होने से भाव सस्ता है। गुणवत्तापूर्ण आलू 500 से 541 रुपये प्रति पैकेट हुंडा बिक्री हुई। वहीं आढ़ती रिंकू वर्मा ने बताया कि शनिवार को मंडी में 1500 पैकेट आलू की आवक रही। आवक बढ़ने के साथ व्यापारियों की भी संख्या बढ़ेगी। बारिश से पहले के आलू की क्वालिटी अच्छी न होने से भाव सस्ता रहता है।