{"_id":"648b64b9d18870e52e078ee1","slug":"mandi-inspector-was-beaten-up-by-running-youths-farrukhabad-news-c-12-1-287637-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मंडी निरीक्षक को युवकों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मंडी निरीक्षक को युवकों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शराब के नशे में मोबाइल दुकानदार से भिड़े मंडी निरीक्षक की युवकों ने जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मंडी निरीक्षक को कोतवाली ले आई। मेडिकल में अल्कोहल की पुष्टि हुई है। दुकानदार व मंडी निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने जवाबी मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवदिया निवासी सुमित शुक्ला की कैंट क्षेत्र में मोबाइल की दुकान है। गुरुवार की रात को दुकान बंद कर घर के पास स्थित चक्की पर खड़ा था। मोहल्ले के ही शिवम सक्सेना सातनपुर मंडी में निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। वह शराब के नशे में सुमित से गाली-गलौज करने लगे। दोनों में मारपीट होने लगी। जानकारी पर पहुंचे मोहल्ले के युवकों ने मंडी निरीक्षक को लात-घूसों से मारपीट कर घायल कर दिया।
झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस मंडी निरीक्षक को कोतवाली ले आई। शिवम यहां भी पुलिस कर्मियों से भला बुरा कहता रहा। मंडी निरीक्षक ने सुमित सहित कई लोगों पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया। सुमित ने मंडी निरीक्षक शिवम सक्सेना के खिलाफ गाली-गलौज कर मारपीट व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई।उ सने मारपीट के दौरान गले में पहनी सोने की चेन टूटने की भी बात कही।
विज्ञापन
पुलिस ने मंडी निरीक्षक व दुकानदार सुमित का लोहिया में मेडिकल कराया। मंडी निरीक्षक के शराब पीने की पुष्ट हुई है। पुलिस ने दोनों को रात भर कोतवाली में बैठाए रखा। गुरूवार को दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।