फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   man tried to commit suicide, cops cougt while pouring petrol on himself

पति ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का किया प्रयास

Thu, 01 Jul 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
man tried to commit suicide, cops cougt while pouring petrol  on himself
फर्रुखाबाद। पत्नी के हत्यारोपियों पर कार्रवाई न होने से क्षुब्ध युवक सेंट्रल जेल चौकी के पास खुद पर पेट्रोल उड़ेल कर आत्मदाह करने का प्रयास किया। सीओ सिटी ने युवक को समझाकर शांत किया। सिपाहियों ने पेट्रोल भरी बोतल युवक के हाथ से छीन ली। उधर, कोतवाल ने बताया कि हत्या में दो लोगों के शामिल होने के साक्ष्य मिले हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव राजा का नगला रम्पुरा निवासी अंजू यादव की 28 मई की रात हत्या कर दी गई थी। मामले में जेठ राकेश को जेल भेज दिया गया था। राकेश ने पुलिस को अकेले ही हत्या करने की बात बताई थी। अंजू के पति रामपाल ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

घटना के दो दिन बाद रामपाल ने कई अन्य लोगों के हत्या में शामिल होने का आरोप लगाकर एसपी को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की। उधर, गुरुवार को पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर रामपाल ने आत्मदाह की कोशिश की। सीओ सिटी नितेश सिंह व कोतवाल जय प्रकाश पाल ने रामपाल को कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed