{"_id":"5cb22f17bdec22142f01bfdc","slug":"man-die-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत, तंत्र-मंत्र से हत्या करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत, तंत्र-मंत्र से हत्या करने का आरोप
Sun, 14 Apr 2019 12:18 AM IST
प्रशांत कुमार
फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 14 Apr 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव उस्मानगंज में एक अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अंतिम संस्कार करने के बाद पुलिस को सूचना देकर भाई की तंत्र-मंत्र से हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव उस्मानगंज निवासी सतीश कठेरिया(40) पुत्र रामसनेही गांव के एक व्यक्ति के साथ उसके लखीमपुर खीरी निवासी बहनोई के घर 9 अप्रैल को गया था। वहां से वह दस अप्रैल को वापस आया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर परिजन सतीश को लोहिया अस्पताल ले गए। वहां डाक्टर ने सतीश की आंत बर्स्ट होने की बात कह कर रेफर कर दिया। परिजन सतीश को नर्सिंग होम ले गए। वहां 11 अप्रैल को इलाज के दौरान सतीश की मौत हो गई। परिजनों ने 12 अप्रैल को शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
इसके बाद 13 अप्रैल को सतीश के भाई मोहर सिंह ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी कि उनके भाई की तंत्र-मंत्र के चलते गांव के व्यक्ति ने अपने बहनोई के साथ मिलकर हत्या कर दी। जानकारी पर एसओ भी गांव पहुंचे और उन्होंने छानबीन की। मोहर सिंह ने थाने पहुंचकर दो लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी। एसओ अंगद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सतीश मेहनत मजदूरी करता था। उसके चार बच्चे व पत्नी है। लोहिया अस्पताल में हुए इलाज संबंधी कागजात देखे जाएंगे। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।