{"_id":"60cf81028ebc3e32ce7e71ac","slug":"man-body-found-hanged-from-tree-farrukhabad-news-knp635422447","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम के पेड़ पर लटका मिला हिस्ट्रीशीटर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम के पेड़ पर लटका मिला हिस्ट्रीशीटर का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। थाना क्षेत्र के गांव ढुडियापुर निवासी हिस्ट्रीशीटर राजेश यादव (48) का शव रविवार सुबह पेड़ से लटकता मिला। वह बीते कई वर्षों से मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव नगला दलजीत में मां चंद्रवती के साथ ननिहाल में रह रहा था।
रविवार सुबह लोगों ने राजेश का शव गांव ढुडियापुर निवासी चाचा सुरेंद्र सिंह के आम के बाग में पेड़ से अंगोछे के फंदे से लटका देखा। लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। चचेरे भाई सिंकू ने पुलिस व राजेश की मां को सूचना दी। मौके पर पुलिस को जमीन पर बिछी हुई दरी, राजेश की शर्ट व चप्पलें मिलीं। मां चंद्रवती ने बताया कि राजेश की शादी नहीं हुई थी। ज्यादातर घर से बाहर ही रहता था।
प्रभारी एसओ डीपी गौतम ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उसके खिलाफ 16 मुकदमे हैं। इसमें अपहरण, जानलेवा हमला, पुलिस मुठभेड़, एनडीपीएस, चोरी, हत्या, गैंगस्टर, दुष्कर्म के मुकदमे हैं। पोस्टमार्टम में राजेश की मौत 12 घंटे पहले फंदा लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई। शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं मिले हैं।