फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Malaria department team found larvae in eight houses

जरारी में मलेरिया विभाग की टीम को 8 घरों में लार्वा मिला

Wed, 25 Aug 2021 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Malaria department team found larvae in eight houses
गांव जरारी में कूलर में लार्वा चेक करते कर्मचारी। - फोटो : FARRUKHABAD
मलेरिया विभाग की टीम को आठ घरों में लार्वा मिला
विज्ञापन

कमालगंज। बुखार के प्रकोप वाले जरारी गांव में मलेरिया विभाग की टीम ने बुधवार को 50 से अधिक घरों में जांच की। इनमें आठ घरों में मलेरिया वाले मच्छरों का लार्वा मिला। 82 मरीजों को दवा दी गई। 33 लोगों की मलेरिया व डेंगू की जांच की गई।
मलेरिया विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक अवधेश कुमार, अभिषेक, विजय कुमार, राजू श्रीवास्तव की टीम जरारी पहुंची। टीम ने 50 से ज्यादा घरों में जांच की। इसमें आठ घरों मलेरिया वाले मच्छरों का लार्वा पाया गया। कर्मचारियों ने लार्वा को सूखी मिट्टी में डालकर नष्ट किया।
विज्ञापन

टीम के लोगों को जागरूक कर पानी न जमा होने देने के लिए कहा। गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 82 मरीजों को दवा दी गई। 30 मरीजों की मलेरिया व तीन की डेंगू की जांच की गई। चिकित्सा प्रभारी डॉ. अनुनय ने बताया कि किसी की रिपोर्ट पाजिटिव नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंदे पानी में फाइलेरिया व मलेरिया, साफ में डेंगू व चिकनगुनिया फैलता
- जिला मलेरिया अधिकारी सुजाता ठाकुर ने कहा कि जन जागरूकता के बिना बुखार व बीमारी को नियंत्रित कर पाना विभाग के लिए संभव नहीं है। घरों में तीन दिनों से इकट्ठा साफ या गंदा पानी तुरंत बहा दिया जाए।

गंदे पानी के तीन दिन से ज्यादा ठहरने पर फाइलेरिया व मलेरिया हो सकता है। साफ पानी के अधिक दिन इकट्ठा रहने पर डेंगू व चिकुनगुनिया फैलता है। फ्रिज में तीन दिन पहले रखा पानी हटा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed