फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Maintain the dignity of the organization 's resolution

संगठन की गरिमा बनाए रखने का संकल्प

Sun, 15 Nov 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद। Updated Sun, 15 Nov 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Maintain the dignity of the organization 's resolution

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। तहसील सदर में हुए आयोजन में लेखपाल फिल्मी गीतों और गजलों की खुमारी में डूबे रहे। लेखपालों ने संस्था की गरिमा बनाए रखने का संकल्प दोहराया। साथ ही लेखपालों ने आपबीती बयान कर खट्टी-मीठी यादें ताजा कीं। रिटायर्ड साथियों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन



शनिवार को जिला इकाई ने लेखपाल संघ का स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में तीनों तहसीलों के लेखपालों ने शिरकत की। रिटायर्ड लेखपालों का नए व पुराने साथियों से मिलन हुआ। कार्यक्रम का आगाज ईश वंदना से हुआ। इसके बाद लेखपालों के बीच फिल्मी गीतों और गजलों का दौर चला।
विज्ञापन



अवनीश शाक्य ने फिल्मी गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। नीरज शुक्ल ने-  दुनिया बनाने वाले क्या तेरे मन में समाई, गीत सुनाया। रिटायर्ड कानूनगो मुजीबुल हसन ने कलाम पेश किया, वतन में हिंदू-मुस्लिम सिख ईसाई सब मिलकर रहते हैं। छैल बिहारी ने गजल सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
मुख्य अतिथि तहसीलदार आरपी चौधरी ने कहा कि लेखपाल प्रशासनिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग हैं। समारोह को रामप्रकाश त्रिपाठी, सोबरन सिंह, तेजराम यादव ने संबोधित किया। जिलाध्यक्ष सैदमीर खां ने कहा कि लेखपालों के लिए 14 नवंबर गर्व का दिन है। संचालन जिला मंत्री शिवकुमार शाक्य ने किया।


इस अवसर पर भगवान लाल कुशवाहा, विजय कुमार, बलवीर सिंह, श्यामबाबू, महेश्वर सिंह, सर्वेश अंबेडकर, संजय सिंह, राहुल सिंह, जाहर सिंह, महावीर प्रसाद, हरेंद्र सक्सेना, प्रमोद सिंह, जाकिर और रजत कुमार मौजूद रहे।



सम्मानित रिटायर्ड लेखपाल व कानूनगो- तहसील सदर में आयोजित लेखपाल संघ के स्थापना दिवस पर दो दर्जन लेखपालों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। रिटायर्ड कानूनगो मुजीबुल हसन के अलावा लेखपाल छैल बिहारी, रामनरेश, कृपाल सिंह, ओमप्रकाश, रामगुलाम, कालीचरण, फतेहचंद्र, वेदराम, नेमचंद्र और नरेश सिंह को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed