फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Mahi tops in Diya, Vaishnavi tops in Rangoli

Farrukhabad News: दीया में माही, रंगोली में वैष्णवी अव्वल

Sun, 19 Oct 2025 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 19 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Mahi tops in Diya, Vaishnavi tops in Rangoli
फोटो-07, प्रतियोगिता के दौरान बनाई गई रंगोली के साथ मौजूद छात्राएं। स्रोत: स्कूल
फर्रुखाबाद। गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को दिवाली का पर्व उल्लासपूर्वक मनाया गया। विद्यालय परिसर में दीपों की जगमगाहट और रंगोली की छटा देखते ही बन रही थी। दीया मेकिंग में माही सिंह और रंगोली में वैष्णवी अव्वल रहीं।
विज्ञापन

दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही विद्यालय में दीया मेकिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें चारों सदनों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दीया मेकिंग प्रतियोगिता में माही सिंह, वरनिता सिंह, नंदनी पांडे, शुभ्र रस्तोगी, अदिति शुक्ला, कनिष्का राजपूत प्रथम रहीं। अभ्या, अविका सिंह, कुंज प्रताप सिंह, अराध्या तिवारी, प्रज्जवल को द्वितीय तथा आरव राठौर, अंश कुमार, निधि कटियार, रचित कटियार को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में ब्लू सदन की वैष्णवी गुप्ता, मानसी गुप्ता, शिखा यादव, अपूर्वा, अराध्या कुशवाहा को पहला, ग्रीन सदन की काव्या अवस्थी, सुनिधि शर्मा, महक रस्तोगी, श्रेया शुक्ला, सौम्या शुक्ला को दूसरा स्थान मिला। प्रधानाचार्य डॉ. लकी चावला, उप प्रधानाचार्या डॉ. अंजू सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed