{"_id":"5ff1b51f8ebc3e3b8b58187c","slug":"mahaudraabhisheka-with-chant-farrukhabad-news-knp603664930","type":"story","status":"publish","title_hn":"महारुद्राभिषेक कर भोले बाबा को किया प्रसन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महारुद्राभिषेक कर भोले बाबा को किया प्रसन्न
विज्ञापन
पांचालघाट गंगा तट पर रुद्राभिषेक में शामिल लोग।
- फोटो : FARRUKHABAD
मंत्रोच्चार के साथ महारुद्राभिषेक
फर्रुखाबाद। त्रिकालदर्शी भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए तमाम भक्तों ने गंगा तट पर रुद्राभिषेक किया। बालू से आकृति बनाकर शृंगार किया गया। चार वेदपाठी विद्वानों ने मंत्रोच्चार कर पांच घंटे भोले का अभिषेक कराया। इसमें शहर के तमाम भक्तजन परिवार सहित पहुंचे।
जय भोले बाबा कमेटी ने पांचाल घाट स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम के सामने गंगा तट पर पांचवां रुद्राभिषेक किया। सुबह से सैकड़ों भक्तों ने तट पर साफ-सफाई कर स्नान किया। बाबा भोलेनाथ की बालू से आकृति बनाकर भव्य शृंगार किया गया।
बाद में पं. रामनरेश दुबे, पं. आचार्य अनुज शास्त्री, पं. राजकिशोर ने सहयोगियों संग विधि विधान से पूजन कराया। भोलेनाथ का दूध, गंगाजल, शहद, बेल पत्र, भांग, धतूरा, देेशी घी आदि से महारुद्राभिषेक कराया। भक्तजन भोलेनाथ और गंगा मैया के जयकारे लगाते रहे।
विज्ञापन
इस मौके पर अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, जीतू बाजपेई, नीरज बाजपाई, प्रिंस पांडे, विपिन बाजपेई, अतुल गुप्ता, राजीव शुक्ला, सौरभ श्रीवास्तव, मनु दुबे, अंकित दुबे, हेमंत पांडे, क्रांति पांडे आदि सैकड़ों भक्त मौजूद रहे। बाद में विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
भजनों पर झूमते रहे भक्तजन
कार्यक्रम स्थल पर भव्य झांकियां भी सजाई गईं। शिवम तिलकधारी आदि लोगों ने कि भगवान रुद्र के गीतों पर झांकी के रूप में लीला का मंचन किया। तमाम भक्तजन भी नृत्य करते रहे।