फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Maharishi Valmiki Jayanti celebrated with great pomp

धूमधाम से मनाया महर्षि वाल्मीकि का प्रकट्य दिवस

Sat, 31 Oct 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Maharishi Valmiki Jayanti celebrated with great pomp
महर्षि बाल्मीकि मंदिर में सजे स्वरूप। - फोटो : FARRUKHABAD
धूमधाम से मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। महर्षि वाल्मीकि की जयंती समारोह शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। श्रीरामचरित मानस पाठ, हवन पूजन के बाद श्रीराम, लक्ष्मण, सीता आदि देवी-देवताओं की झांकियां सजाई गईं। वक्ताओं ने वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डाला।
महर्षि वाल्मीकि संस्कार समिति के संयोजक करतार सिंह वैष्णव वाल्मीकि की देखरेख में दरीबा पश्चिम वाल्मीकि आश्रम में सुबह गंगा स्नान के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ। मानस पाठ किया गया। हवन पूजन हुआ। आश्रम में श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, लवकुश, हनुमान, शंकर, सरस्वती, काली, गणेश आदि देवी देवताओं के स्वरूपों को सजाकर झांकियों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

समिति संयोजक ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि रामायण में 100 करोड़ श्लोक हैं। इसके बाद ही अन्य ग्रंथों की रचना हुई। तमाम लोगों ने देवी देवताओं के स्वरूपों की आरती उतारी और पुष्प वर्षा की। बताया कि इस बार कोरोना के चलते शोभायात्रा को स्थगित कर दिया गया है। राकेश बाबू, प्रताप सिंह, विजय सिंह चौधरी, रामविलास, विनोद राज, कैलाश चंद्र, कुलदीप प्रकाश चंद्र, रामचंद्र, रतन लाल, कालीचरन, राजेश, महेश मिश्रा, मुकेश कुमार, ब्रजेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीणा साहित्य परिषद ने ब्रह्मपुरी में आचार्य ज्योति स्वरूप अग्निहोत्री के निवास पर संगोष्ठी की। वक्ताओं ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि अद्वितीय रचनाकार थे। वाल्मीकि रामायण त्रेतायुग के इतिहास का प्रमाणित दस्तावेज है। यह ग्रंथ संस्कृत में लिखा गया है। संस्कृत भाषा देश की राजभाषा के लिए सर्वथा योग्य है। इस मौके पर डा. कृष्णकांत अक्षर, रामशंकर अवस्थी, रामअवतार शर्मा, नरेश चंद्र द्विवेदी, डॉ. रामबाबू पाठक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed