फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Magisterial inquiry begins into the death of three Central Jail inmatesMagisterial inquiry begins into the death of three Central Jail inmates

Farrukhabad News: सेंट्रल जेल के तीन बंदियों की मौत की मजिस्ट्रियल जांच शुरू

Sat, 15 Nov 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 15 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Magisterial inquiry begins into the death of three Central Jail inmatesMagisterial inquiry begins into the death of three Central Jail inmates
फर्रुखाबाद। सेंट्रल जेल के तीन बंदियों की मौत के मामले में जिलाधिकारी ने जांच के लिए मजिस्ट्रेट नामित कर दिए हैं। अधिकारियों ने मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

केंद्रीय कारागार के सिद्धदोष बंदी शमसाबाद क्षेत्र के गांव चौखंडा टीला व हाल पता जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव चाहर नगला निवासी बलवीर लोध पुत्र रघुवीर लोध की 10 सितंबर को मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल को मजिस्ट्रियल जांच सौंपी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बंदी की मौत के मामले में उनके कार्यालय में 18 नवंबर से तीन दिसंबर को मौत के संंबंध में कोई भी लिखित या मौखिक जानकारी दे सकता है।
इसके अलावा सेंट्रल जेल के सिद्धदोष बंदी शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी जबर सिंह पुत्र रामचंद्र (61) की एक अक्तूबर को लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जनपद कानपुर थाना बिल्हौर क्षेत्र के गांव सरइया अरौल पोस्ट आकिन निवासी राजीव तिवारी (55) पुत्र रामसनेही की 23 अक्तूबर को लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई थी।

जिलाधिकारी ने बंदियों के मौत के मामले में मजिस्ट्रियल अपर उपजिलाधिकारी रवींद्र सिंह को सौंपी। उन्होंने बताया कि बंदियों की मौत के संबंध में उनके कार्यालय आकर 20 नवंबर तक कोई भी व्यक्ति लिखित या मौखिक जानकारी देने के साथ ही बयान भी दर्ज करा सकता है। इसे जांच के बिंदुओं में शामिल किया जाएगा। वहीं, जानकारी देने वाले की पहचान नहीं बताई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed