{"_id":"67a3ae1226043d34fc03d25b","slug":"madrasa-board-exam-will-be-held-from-17th-at-six-centers-in-the-district-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-120394-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जिले में छह केंद्रों पर 17 से होगी मदरसा बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जिले में छह केंद्रों पर 17 से होगी मदरसा बोर्ड परीक्षा
Wed, 05 Feb 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 05 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद के 60 मदरसों में पंजीकृत 1643 छात्रों की 17 फरवरी से परीक्षा होगी। इस पर न्यायालय के आदेश पर कामिल, फाजिल की परीक्षा निरस्त कर दी गई। गत वर्ष से परीक्षार्थियों की संख्या भी घटी है। वहीं इस बार छात्राओं की संख्या छात्रों से दोगुनी है।
मदरसा बोर्ड परीक्षा के लिए जनपद में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मदरसा अरबिया शमशुल उलूम फर्रुखाबाद, कमालगंज के मदरसा अहसनुल उलूम शेखपुर, मेंहदी हसन इंटर काॅलेज जरारी, शफीक अहमद इंटर कालेज भड़ौसा, दुर्गा शिक्षा संस्थान इंटर काॅलेज कमालगंज व राम सिंह इंटर काॅलेज कायमगंज में 1643 मदरसा छात्र परीक्षा देंगे।
मुंशी-मौलवी (कक्षा 10) में 1506 व आलिम (कक्षा 12) में 193 छात्र पंजीकृत थे। इसमें 56 आवेदन निरस्त हो गए। इससे कुल 554 बालक व 1089 बालिकाएं मदरसा परीक्षा देंगी। आमिल-फाजिल की परीक्षा न्यायालय से निरस्त कर दी गई है। गत वर्ष मदरसा बोर्ड परीक्षा में 2715 छात्र पंजीकृत थे। इनमें कामिल, फाजिल के 431 छात्रों को हटाने के बाद भी 2284 छात्र थे। जबकि इस बार यह संख्या घटकर 1643 रह गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि केंद्रवार छात्र आवंटन का आदेश मदरसा बोर्ड से ही भेजा जाएगा।