{"_id":"6158a2668ebc3e289d2ec47a","slug":"maarpeet-farrukhabad-news-knp65591543","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव की रंजिश में चेयरमैन व प्रधान के पति के समर्थकों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव की रंजिश में चेयरमैन व प्रधान के पति के समर्थकों में मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। पंचायत चुनाव की रंजिश में कंपिल चेयरमैन उदयपाल यादव व भागीपुर उमराह के प्रधान के पति वीरेंद्र सिंह के समर्थक भिड़ गए। मारपीट में वीरेंद्र के सिर में चोट आई है। समर्थकों ने थाने का घेराव कर चेयरमैन की गिरफ्तार की मांग की। प्रधान के पति ने चेयरमैन पर राइफल की बट से पीटने का आरोप लगाया। पुलिस ने चेयरमैन के दो समर्थकों को हिरासत में लिया है।
गांव भागीपुर उमराह की प्रधान मीरा देवी के पति वीरेंद्र यादव व गांव के सुधीर के बीच प्रधान चुनाव की रंजिश है। शनिवार को सुधीर व प्रधान के पति वीरेंद्र के रिश्तेदार गांव पथरामई निवासी मुकेश यादव कंपिल चेयरमैन उदयपाल यादव के आवास पर गए। यहां दोनों में गालीगलौज होने लगी। तभी वीरेंद्र भी पहुंच गए। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें वीरेंद्र लहूलुहान हो गए। तभी उनके समर्थक भी पहुंच गए।
थाने में चेयरमैन पर राइफल बट से पिटाई का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया और गिरफ्तारी को लेकर वीरेंद्र थाने में लेट गए। पुलिस ने प्रधान के पति के समर्थकों को थाने से बाहर निकाल दिया। इस पर समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। सीओ सोहराब आलम, कायमगंज कोतवाली व शमसाबाद थाने के फोर्स के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस ने माहौल बिगड़ता देखा तो चेयरमैन पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लिया है। इसके बाद प्रधान के पति व उनके समर्थ शांत हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया। सीओ सोहराब आलम ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। घायल प्रधान के पति का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उन्हें कायमगंज सीएचसी से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दो पक्षों में मारपीट का मामला है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।