{"_id":"670ebdc579a5eee4a60c5874","slug":"luxury-car-of-sp-leader-accused-of-gangster-recovered-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-116670-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गैंगस्टर के आरोपी सपा नेता की लग्जरी कार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गैंगस्टर के आरोपी सपा नेता की लग्जरी कार बरामद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गैंगस्टर के आरोपी सपा नेता की लग्जरी कार पुलिस ने बरामद कर ली है। पुलिस व प्रशासन ने सपा नेता भाइयों की करोड़ों की संपत्ति पहले ही कुर्क कर ली थी।
फतेहगढ़ के तत्कालीन कोतवाल हरिश्याम सिंह ने लोको कालोनी निवासी सपा नेता देवेंद्र सिंह यादव उर्फ जग्गू यादव व भाई योगेंद्र सिंह यादव उर्फ चन्नू यादव के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के दूसरे दिन ही जग्गू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। डीएम के आदेश पर पुलिस ने गैंगस्टर के मुकदमे में दोनों भाइयों की करोड़ों की संपत्ति कुर्क कर ली थी। भाई योगेंद्र यादव उर्फ चन्नू फरार हो गए थे।
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने चन्नू यादव पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। मुकदमे की विवेचना कर रहे मऊदरवाजा एसओ भोलेंद्र चतुर्वेदी काफी समय से जग्गू यादव की लग्जरी कार की तलाश कर रही थी। मंगलवार को पुलिस ने सपा नेता की लग्जरी कार बरामद कर ली है। हालांकि मऊदरवाजा एसओ ने इसकी पुष्टि नहीं की है। उनके मुताबिक टीम बरामदगी में गई हुई है।