{"_id":"641754c7dd387c18f00a8f54","slug":"lucknow-won-the-trophy-by-defeating-varanasi-farrukhabad-news-c-12-1-132146-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: लखनऊ ने वाराणसी को हराकर जीती ट्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: लखनऊ ने वाराणसी को हराकर जीती ट्राफी
Mon, 20 Mar 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 20 Mar 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मेजर एसडी सिंह राज्य हाकी प्रतियोगिता की चमचमाती ट्राफी पर लखनऊ ने कब्जा जमाया। रोमांचक हुए फाइनल मुकाबले में लखनऊ ने पेनाल्टी शूट आउट में वाराणसी की टीम को 3-2 से हराकर जीत हासिल की। विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।
स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में रविवार को दोपहर बाद लखनऊ और वाराणसी की हाकी टीमों के बीच फाइनल मैच हुआ। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई। मैच शुरू होते ही लखनऊ के खिलाड़ी आकाश कुमार ने पहला गोल कर बढ़त बना ली। कुछ ही देर में बनारस के खिलाड़ी शुभांकर ने गोल कर एक-एक की बराबरी कर ली। पहले क्वार्टर के अंतिम क्षण में लखनऊ के सेटू सिंह ने फिर गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। दूसरे क्वार्टर में वाराणसी के आशीष कुमार ने गोल कर दिया, जिससे दोनों टीमें फिर दो-दो पर पहुंच गईं। जीत हासिल करने के लिए दोनों टीमोें के खिलाड़ी मैदान पर एक-दूसरे के खिलाफ गोल करने के लिए प्रयासरत रहे। खिलाड़ी गोल करने के लिए कोई भी मौका एक-दूसरे को नहीं दे रहे थे। चारों हाफ में दोनों टीमों ने बराबरी के गोल किए। बराबर गोल होने पर पेनाल्टी शूट से फैसला करने का निर्णय लिया गया, जिसमें लखनऊ ने वाराणसी को तीन-दो से पराजित कर ट्राफी जीत ली। इससे पहले मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने मैच का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजन समिति अध्यक्ष बलराम सिंह, सचिव सेटू यादव, रिजवान अली, अनीस, निशीत सक्सेना व शिव कुमार सिंह यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजीव बाजपेई व विनीत सक्सेना ने किया।