{"_id":"5f81f1e18ebc3e9bf462263b","slug":"lover-couple-reached-kotwali-after-getting-married-in-temple-farrukhabad-news-knp5877171139","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में शादी कर कोतवाली पहुंचा प्रेमी युगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में शादी कर कोतवाली पहुंचा प्रेमी युगल
विज्ञापन
कायमगंज कोतवाली में शादी कर पहुंचे प्रेमी युगल से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : FARRUKHABAD
मंदिर में शादी कर कोतवाली पहुंचे प्रेमी युगल
कायमगंज। मैनपुरी जनपद की युवती व कायमगंज के युवक ने परिजनों के विरोध के चलते मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद दोनों कोतवाली पहुंच गए। वहां दुल्हन ने कहा, उसे अपने परिजनों से खतरा है। पुलिस ने पूछताछ कर शादी पंजीकृत कराने के लिए कहा है।
जनपद मैनपुरी के नगला कीरत कांशीराम कालोनी के आवास में रहने वाली आशा का कायमगंज के गांव याहियापुर निवासी मनोज से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों सजातीय हैं। मनोज की युवती के यहां रिश्तेदारी थी। युवती के परिजन उसकी शादी कहीं दूसरी जगह करने की तैयारी करने लगे तो 20 दिन पहले दोनों घर से जयपुर चले गए।
दो दिन पहले मनोज के परिजनों ने जयपुर से उन्हें घर बुला लिया। शनिवार को नगर की पुलिस चौकी के सामने मंदिर में दोनों की शादी करा दी। शादी के बाद नवदंपति कोतवाली पहुंच गए। आशा ने कोतवाली प्रभारी दिनेश भारती को अपना आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज दिखाए और कहा कि वह बालिग है।
विज्ञापन
उसने अपनी मर्जी से मनोज से शादी की है। उसके परिजन इस शादी से खिलाफ हैं। इसलिए उन्हें सुरक्षा दी जाए। पुलिस ने मैनपुरी कोतवाली में संपर्क किया। वहां बताया गया कि मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं है। युवती के पिता से वार्ता करने पर उन्होंने बताया कि उसके घर से गायब होने पर पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद दोनों से रजिस्ट्री कार्यालय में शादी का पंजीकरण कर4ने के लिए कहा है।