फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Loudspeakers removed from three religious places, investigation at 16 places

Farrukhabad News: तीन धर्मस्थलों से उतरवाए लाउडस्पीकर, 16 स्थानों पर की जांच

Thu, 14 Dec 2023 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Loudspeakers removed from three religious places, investigation at 16 places
फर्रुखाबाद। कादरीगेट थाना पुलिस ने गुरुवार को अभियान चलाकर तीन धर्मस्थलों की मीनारों पर लगे लाउडस्पीकर उतरवा दिए। 16 स्थानों पर जांच की गई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के निर्देश का अनुपालन करते हुए कादरीगेट थाना प्रभारी विनोद शुक्ला ने पुलिस बल के साथ धर्मस्थलों पर लगे लाउडस्पीकर उतरवाने का अभियान चलाया। पुलिस की टीम सोताबहादुरपुर, अमेठी जदीद और लालसराय धर्मस्थलों पर पहुंची। मीनारों पर लगे माइकों को उतरवा दिया।

इसके अलावा अन्य करीब 16 धर्मस्थलों का जायजा लिया। पुलिस ने लालगेट के धर्मस्थल पर लगे लाउडस्पीकरों को अभी नहीं उतरवाया है। इंस्पेक्टर विनोद शुक्ला ने बताया कि किसी भी धर्मस्थल पर बिना अनुमति लाउडस्पीकर बजाना गलत है। अनुमति वाले धर्मस्थल पर भी माइक की आवाज मानक से तेज नहीं होगी। पुलिस इसका लगातार संज्ञान लेती रहेगी। लालगेट के धर्मस्थल से भी शीघ्र ही लाउडस्पीकर हटवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed