{"_id":"66943d70096a8df9190a95a4","slug":"loss-of-four-lakhs-due-to-fire-in-farmers-house-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-103440-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बाइक से ससुराल जाते समय युवक की बाइक कानपुर से बद्रीनाथ जा रहे दल की बाइक से भिड़ गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रेफर कर दिया गया है।
फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नेकपुर कला निवासी संदेश कटियार (37) आटा चक्की चलाते हैं। वह रविवार दोपहर मोहल्ले के ही दोस्त सुभाष चंद्र (35) के साथ कमालगंज के गांव भमौआ फतेहउल्लापुर जा रहे थे। बाइक जब याकूतगंज के पास पहुंची, तो कानपुर से बद्रीनाथ जा रहे बाइक सवार नौ सदस्यीय दल के एक सदस्य से टक्कर हो गई।
इसमें संदेश, सुभाष के अलावा कानपुर के थाना व मोहल्ला गोविंदनगर निवासी राजा (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने संदेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि हालत गंभीर होने पर राजा और सुभाष चंद्र को रेफर कर दिया गया। सुभाष की एक आंख बाहर निकल आई है।
विज्ञापन
कानपुर से बद्रीनाथ जा रहे दल के सदस्य इंद्रजीत व गुरुप्रीत ने बताया कि कुछ सदस्यों की बाइकें आगे निकल गई थीं। राजा अपनी साइड में जा रहा था। संदेश तीन भाइयों में बीच का था। बड़े भाई नीरज कटियार और छोटे धीरज कटियार हैं। मां गायत्री व पत्नी कल्पना का बुरा हाल है। उसके एक पुत्री भी है।
-- -- -- --