फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lord Shri Ganesha, Shri Ganesha ...

देवा श्री गणेशा, श्री गणेशा...

Tue, 13 Sep 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Tue, 13 Sep 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Lord Shri Ganesha, Shri Ganesha ...
भगवान गणेश की प्रतिमा के विसर्जन के लिए ले जाते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
जय गणेशा देवा, जय गणेशा देवा... की गूंज के बीच भगवान गणेश की विसर्जन यात्राएं धूमधाम से निकाली गईं। यात्राओं में उड़ रहे अबीर-गुलाल ने लोग सराबोर नजर आए। कटरा डौरूनाथ की विसर्जन यात्रा में मुंबइया लुक नजर आया। महाराष्ट्र से आए बैंड और कलाकारों के परंपरागत नृत्य और मटकी फोड़ कार्यक्रम ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन



मंगलवार को कटरा डौरूनाथ से भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा दोपहर बाद शुरू हुई। विसर्जन यात्रा से पहले महाराष्ट्र से आए जय महाराष्ट्र सांगली बैंड की मनमोहक धुनों पर लोग अपने कदम नहीं रोक सके। वहीं महाराष्ट्र से आए करीब 50 कलाकारों ने परंपरागत नृत्य प्रस्तुत किया तो उसे देखने के लिए छतों पर महिलाओं, युवाओं और बच्चों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


इस दौरान नेहरू रोड पर बंधी मटकियों के फूटते ही लोगों ने गणपति बप्पा मोरया के जोरदार उद्घोष लगाए। यात्रा मुख्यमार्गों से होती हुई पांचाल घाट पहुंची, जहां विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमा को भू विसर्जित किया गया। इस अवसर पर विजय देवकर, संजय मराठा, आनंद मराठा, गणेश मराठा, मुकुंद मराठा, सुरेश मराठा, विमल वर्मा, गनेश वर्मा, सिकंदर वर्मा, संतोष वर्मा, अलकेश और अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं बजरिया शमसेर खानी से निकली विसर्जन यात्रा में डीजे की धुनों पर युवक-युवतियां और महिलाएं व बच्चे थिरकते हुए चल रहे थे। दिनेश, मुनीम, मुन्नी देवी, रामकिशन, आलोक कुमार और रामसिंह आदि मौजूद रहे।


इसके अलावा टाउनहाल कांशीराम कालोनी, महावीर स्ट्रीट, रेटगंज, ग्राटगंज, नरकसा, रकाबगंज खुर्द, कांशीराम कालोनी हैवतपुर गढ़िया समेत करीब 18 मोहल्लों से भगवान गणेश की विसर्जन यात्राएं निकाली गईं। सभी विसर्जन यात्राओं का समापन पांचाल घाट पर हुआ। यहां भगवान गणेश की प्रतिमाएं भू विसर्जित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed