{"_id":"65aebe65815ef5dd960099d7","slug":"lord-ram-arrived-among-the-devotees-diwali-in-every-house-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-1934-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: भक्तों के बीच पधारे प्रभु राम, घर-घर दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: भक्तों के बीच पधारे प्रभु राम, घर-घर दिवाली
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अयोध्या के मंदिर में प्रधानमंत्री ने जैसी प्रभु श्रीराम की दिव्य प्रतिमा की आंखों से पट्टी हटाई, तो यहां अपरा काशी के घर-घर से जय श्रीराम का जयघोष गूंज उठा। भक्तों को लगा प्रभु राम उनके बीच पधारे। आतिशबाजी चलाई गई। भंडारों हुए और शोभायात्राएं निकाली गईं। शाम होते ही श्रीराम दीपोत्सव मनाया गया।
श्रीराम विविध कला केंद्र की ओर से चौक पर निर्देशक विजय दुबे मटरलाल ने गणेश पूजन किया। दूध, दही व शहद आदि से भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व सीता जी की मूर्तियों का अभिषेक किया। शंख ध्वनि के साथ 51 थालों से प्रभु श्रीराम की आरती उतारी गई। शाम को राजगद्दी का कार्यक्रम हुआ। इसमें रवि शुक्ला, सर्वेश शुक्ला, मोहन तिवारी, रामजी दीक्षित, श्वेता दुबे, कन्हैया सक्सेना आदि मौजूद रहे।
राजीव गांधी नगर से पीयूष दुबे, बिट्टू के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। इसका समापन चौक पर हुआ। आवास विकास कालोनी से बुलडोजर पर प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। रेलवे रोड स्थित श्री बालाजी महाराज मंदिर व घमंडी कूंचा में सुंदरकांड पाठ और आरती के बाद प्रसाद बांटा गया। इसमें जितेंद्र वर्मा, राजन राय, जौली राजपूत आदि रहे। चिंतामणि सुंदरकांड पाठ समिति ने मोहल्ले के चिंता हरण हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ एवं महाआरती के साथ भंडारा किया। फर्रुखाबाद में माहेश्वरी एंड संस में कृष्णमुरारी माहेश्वरी, प्रबल माहेश्वरी ने भंडारा कराया।
विज्ञापन
मंदिरों में उमड़ी भीड़, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने लगाई झाड़ू
शहर के रेलवे रोड स्थित श्री पांडेश्वरनाथ मंदिर, गुरुगांव देवी, मठिया देवी, श्री संतोषी माता, श्री शीतला देवी मंदिर बढ़पुर और वैष्णो देवी मंदिर भोलेपुर समेत अन्य प्रमुख मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। पूजन-अर्चन के दौरान भक्त जय श्रीराम के जयकारे लगा रहे थे।
पांडेश्वरनाथ मंदिर में सदर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, डीएम संजय कुमार और एसपी विकास कुमार ने स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाई। नीबकरोरी मंदिर मोहम्मदाबाद में सांसद मुकेश राजपूत, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य व डीएम संजय कुमार ने झाड़ू लगाई।
मोहल्ला सातनपुर में भाजपा बूथ अध्यक्ष जितेंद्र शाक्य के मंदिर में भाजपा नगर उपाध्यक्ष मनोज राजपूत के संयोजन में भजन कीर्तन, हवन-पूजन कर प्रभु श्रीराम के जयकारों के साथ प्रसाद वितरण किया गया। राजेंद्र गुप्ता अरुण शाक्य, राजू शाक्य, महेंद्र शाक्य राहुल राजपूत अवधेश शाक्य, नरेंद्र सक्सेना मौजूद रहे।
मॉडर्न पब्लिक स्कूल में शिक्षकों ने बच्चों के साथ भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा पर पूजन अर्चन किया। रंगोली बनाकर कर 251 दीप जलाए गए। इस अवसर पर डायरेक्टर निमिषा गुप्ता, रोहित गुप्ता आदि रहे।
कारसेवकों का किया सम्मान
अयोध्या में श्री रामलला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा पर वर्ष 1990, 1992 में कार सेवा करने वाले कर सेवकों का आपतकाल लोकतंत्र सेनानी के प्रदेश अध्यक्ष व कारसेवक बृजकिशोर मिश्रा व महंत मोहन दास ने सम्मान किया। ब्रह्मलीन महंत बाबा बालकदास की राम जन्मभूमि आंदोलन में सहभागिता की चर्चा की। गेंदालाल वर्मा, मनोज मिश्रा संदीप तिवारी, गोपाल पालीवाल आदि कार सेवकों का सम्मान हुआ।
हिंदू-मुस्लिमों ने एक साथ किया भंडारा
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में रखा रोड स्थित यादव मार्केट में गंगा जमुना तहजीब दिखाई दी। यहां हिंदू और मुस्लिमों ने मिलकर भंडारा का आयोजन किया। इसमें मुन्ना खान, दिलदार, नजमुद्दीन, हिमांशु मिश्रा, वरुण यादव, डॉ. गौरव कटियार, डॉ. अश्वनी यादव, दीपक शाक्य, राहुल कनौजिया, पंकज राजपूत, साहिल उपस्थित रहे।