{"_id":"8fba7fb1fa4c42b0b78f6f0f4ad690df","slug":"looted-teacher-couple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेशाम अध्यापक दंपति को लूटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरेशाम अध्यापक दंपति को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Thu, 21 May 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार की शाम विवाह समारोह से लौट रहे अध्यापक दंपति को तमंचे के बल पर लूट लिया। सरेशाम लूट से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव पट्टी मदारी निवासी नवनीत सक्सेना प्राथमिक विद्यालय अतग्गापुर में अध्यापक हैं। वह अपनी शिक्षक पत्नी संध्या और छोटे बच्चे के साथ नीवकरोरी में विवाह समारोह में शामिल होकर शाम को बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव कोला गनेशपुर के सामने बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर संध्या से गले की चेन, अंगूठी, कुंडल व पायल उतरवा ली। बदमाशों ने नवनीत से 28 सौ रुपये लूट लिए और दोनों के मोबाइल फोन छीनकर तमंचे लहराते हुए भाग गए।
विज्ञापन
लुटे दंपति ने जैसे तैसे घटना की सूचना घरवालों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मेरापुर पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी ली। खबर लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।