{"_id":"64a30f0117f3a280f704b0fb","slug":"loot-of-155-lakhs-with-pistol-police-is-considering-it-as-suspicious-farrukhabad-news-c-12-agr1007-316801-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: तमंचा लगाकर 1.55 लाख की लूट पुलिस मान रही संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: तमंचा लगाकर 1.55 लाख की लूट पुलिस मान रही संदिग्ध
Mon, 03 Jul 2023 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
- पीड़ित पुलिस को बैंक से रुपये निकालने का नहीं दिखा सका सबूत
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। बहनोई के घर जा रहे साले से बाइक सवार बदमाशों ने 1.55 लाख रुपये तमंचे के बल पर लूट लिए। जांच में पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। साला पुलिस को बैंक से रुपये निकालने का कोई सबूत नहीं दिखा पाया।
जनपद कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज गांव नदसिया निवासी रंजीत रविवार को मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव नगला रठौरा बहन प्रीति के घर आ रहा था। धीरपुर पखना चौराहे के पास दो बाइकों से आए चार बदमाशों ने रंजीत से तमंचे के बल पर 1.55 लाख रुपये लूट लिए। रंजीत को बाइक पर बैठाकर बदमाशों ने दूर छोड़ दिया। बहन के घर पहुंचे रंजीत ने लूट की जानकारी दी। बहनोई पिंटू ने पुलिस को सूचना दी।
जांच करने पहुंची पुलिस को पिंटू ने बताया कि सोमवार को जनपद मैनपुरी में प्लाट का बैनामा करवाना था। साला रंजीत इसलिए रुपये देने आ रहा था। पुलिस ने रंजीत से पूछा कि रुपये उसने कहां से लिए थे। रंजीत ने बैंक से रुपये निकालने की बात बताई। लेकिन बैंक से रुपये निकालने का कोई सबूत नहीं दिखा पाया। उसने कई बार बयान भी बदले। एएसपी डॉ संजय कुमार ने बताया कि रंजीत से लूट की घटना प्रथम दृष्टया संदिग्ध है। वह बार-बार बयान बदल रहा था। बैंक से रुपये निकालने के बारे में कुछ नहीं बता पाया। इस मामले में उसने तहरीर भी नहीं दी है।