फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   loot

बाइक सवारों ने मां-बेटों को पीटा, लूट का आरोप

Tue, 04 Aug 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
loot
लूट के बाद घटना की जानकारी देतीं लता देवी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कंपिल। रक्षाबंधन पर कार से मायके जा रही महिला व उसके बेटों के साथ बाइक सवार लोगों ने मारपीट कर दी। कार में तोड़फोड़ की। ग्रामीणों ने दो हमलावरों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। महिला ने सोने की चेन व नगदी लूट लेने का आरोप लगा तहरीर दी है। पुलिस मामले को मारपीट का बता रही है।
विज्ञापन

थाना जहानगंज के गांव पट्टियां छेदा सिंह निवासी राजेंद्र सिंह की पत्नी लता चौहान अपने बेटे मुकुल, अनुग्रह व दुष्यंत के साथ कार से रक्षाबंधन पर अपने मायके जनपद कासगंज के गांव नगला अब्दाल जा रहीं थीं। थाना क्षेत्र के गांव बढार के पास पीछे से आए एक बाइक सवार दो लोगों ने ओवरटेक कर कार रुकवा ली। इसके बाद बाइक सवार के अन्य साथी भी पहुंच गए। उन्होंने महिला व उसके बेटों के साथ मारपीट कर दी। हमलावरों ने कार में तोड़फोड़ व लूटपाट की।
विज्ञापन

महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इस दौरान ग्रामीणों ने दो हमलावरों को मौके पर दबोच लिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद हमलावरों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़ित लता चौहान ने एक सोने की चेन व 80 हजार रुपये लूट लेने का आरोप लगाया। हमलावरों का एक साथी फरार हो गया है। पुलिस ने हमलावरों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। पीड़ित लता ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार गंगवार ने बताया कि मामला मारपीट का है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed