फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   loot

ट्रक चालकों से लूट में एसओजी ने चार को पकड़ा

Fri, 31 Jul 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
loot
फर्रुखाबाद। ट्रक चालकों से लूट के मामले में एसओजी ने मैनपुरी में दबिश देकर दो युवकों को पकड़ा है। उनसे पूछताछ के बाद मदनपुर चौकी क्षेत्र के दो युवकों को भी हिरासत में लिया। एसओजी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार रात बरेली-इटावा हाईवे पर मुरहास कन्हैया के पास दो ट्रक चालकों से मारपीट कर कार सवार बदमाशों ने रुपये लूट लिए थे। एक कंटेनर चालक से लूट का प्रयास किया था। पुलिस व ढाबा मालिक के बोलेरो से पीछा करने पर कार सवार बदमाशों भागे, तभी आगे गाय आने पर कार पलट गई। बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। कार में अवैध असलहे कुछ कागज के अलावा एक पर्स और फोटो बरामद हुए थे। एसओजी ने कार के नंबर से मालिक पता लगाकर जनपद मैनपुरी में गुरुवार रात दबिश दी।
विज्ञापन

वह घर से फरार हो गया था। जांच में पता चला कि कार का मालिक हत्या में जेल जा चुका है। एसओजी ने कार में मिले फोटो के आधार पर मैनपुरी के दो य़ुवकों को पकड़ा। पूछताछ के बाद मदनपुर चौकी क्षेत्र के गांव में दबिश देकर दो युवकों को भी हिरासत में लिया। एसओजी पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है। सूत्र बताते हैं कि पकड़े गए लोगों ने ही वारदात को अंजाम दिया था। शनिवार को इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed