फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Loose wire on the fence forked rural current death

कटीली बाड़ पर गिरा तार करंट से ग्रामीण की मौत

Sat, 16 May 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 16 May 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Loose wire on the fence forked rural current death
खरबूजा की फसल देखने गए ग्रामीण की कंटीली बाड़ में उतरे कंरट की चपेट में
विज्ञापन
आने से मौत हो गई। मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर आक्रोश जताया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव मसेनी नगला निवासी अशफाक खां (42) बटाई पर खेत किए हुए था। इसमें खरबूजा की फसल है। फसल को जानवरों से बचाने के लिए उसने चारों तरफ कटीले तारों की बाड़ लगाई थी। शुक्रवार की शाम आई तेज आंधी के कारण बिजली का तार टूट कर बाड़ पर गिर गया था। इसका किसी को पता नहीं चला। सप्लाई चालू होने से बिजली के तार से बाड़ में भी करंट फैल

गया था। शनिवार की सुबह आफाक खां फसल देखने के लिए खेत गया था। खेत में घूमते समय उसने लोहे के कंटीले तार को पकड़ लिया।  करंट लगते ही यह तड़पने लगा और कुछ समय में ही दम तोड़ दिया। अशफाक की मौत की खबर  गांव में पहुंचते ही परिजन मौके पर पहुंचे।  शव देखकर पत्नी आशमा बेगम अपनी सुधबुध खो बैठी। परिजनों ने बताया कि खेतीबाड़ी से

ही अशफाक के परिवार का भरण पोषण होता था।  परिजनों ने बताया कि बिजली के जर्जर तारों को बदलवाने के लिए विभाग को कई बार कह चुके हैं। विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। आंधी के दौरान इलाके में बिजली के तार टूट कर गिर गए थे। इसकी जानकारी बिजली कर्मचारियों को दी गई थी। उन्होंने तार ठीक नहीं किए।  इससे यह हादसा हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed