फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Looking at the mess officer broke platform

प्लेटफार्म पर गंदगी देख भड़के अफसर

Sat, 20 Dec 2014 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 20 Dec 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन
Looking at the mess officer broke platform
स्वच्छ भारत मिशन के तहत शनिवार को पूर्वोत्तर मंडल इज्जत नगर के वरिष्ठ
विज्ञापन
मंडल चिकित्सा अधिकारी ने रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्लेटफार्म पर गंदगी देख उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने यात्रियों से मूंगफली के छिलके उठवाकर डस्टबिन में डलवाए। उन्होंने आरपीएफ और जीआरपी को निर्देश दिए कि गंदगी करने वालों से जुर्माना वसूला जाए।

वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डा.एसएस चौहान के आने की खबर पर सुबह से ही रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था शुरू करवाई गई। रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर चूना का छिड़काव करवाया गया था। टिकट घर खिड़की, बरामदे और वीआईपी यात्री प्रतीक्षालय में सफाई करवाई गई।

दोपहर को सड़क मार्ग से वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने प्लेटफार्म 1, 2, 3, 4 और 5 का जायजा लिया। इस दौरान प्लेटफार्मों पर गंदगी देख नाराजगी जताई। प्लेटफार्म संख्या 5 पर यात्री मुकेश कुमार मूंगफली खाकर छिलके जमीन पर फेंक रहा था।

यह देख उन्होंने यात्री को हड़काया कि प्लेटफार्म पर गंदगी न फैलाएं और कूड़ा डस्टबिन में डालें। इस पर यात्री ने मूंगफली के छिलके उठाकर डस्टबिन में डाले। वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी ने आरपीएफ और जीआरपी प्रभारी को निर्देश दिए कि गंदगी फैलाने वाले लोगों से 500 रुपये जुर्माना वसूला जाए। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश श्रीवास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed