फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lohia including four doctors, eight absent

लोहिया में चार डाक्टरों सहित आठ गैरहाजिर

Wed, 08 Apr 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 08 Apr 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Lohia including four doctors, eight absent
एक बार फिर डीएम ने बुधवार को लोहिया अस्पताल का मुआयना किया। इस दौरान
विज्ञापन
अस्पताल के हालात जस के तस मिले। उन्होंने हाजिरी रजिस्टर चेक किया। इन्हें चार डाक्टर व स्टाफ  के चार लोग गैरहाजिर मिले। गैरहाजिर डाक्टरों से जवाब-तलब किया जाएगा।

लोहिया अस्पताल में डाक्टरों के देर से आने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। आए दिन निरीक्षण् के बाद भी लेटलतीफी जस की तस है।  इसकी शिकायतें लगातार डीएम से पहुंच रही हैं। बुधवार की सुबह  करीब 8.30 बजे डीएम एनकेएस चौहान लोहिया अस्पताल का मुआयना करने पहुंच गए।  अचानक डीएम के पहुंचने से हड़कंप मच गया। कर्मचारी से लेकर डाक्टर तक अपने

चहेतों को फोन कर मुआयने की जानकारी देने लगे।  डीएम ने सीएमएस के कक्ष में पहुंच कर हाजिरी रजिस्टर को चेक किया। उस समय सीएमएस डा. रतन कुमार भी नहीं थे। इस बीच डा. राजेश तिवारी आ गए। डा. बीबी पुष्कर, डा. श्रेय खंडूजा, डा. अजय कुमार और डा. राजकुमार अस्पताल में नहीं पहुंचे थे। इस पर डीएम ने इन सभी को अनुपस्थित कर दिया। इसके बाद

एनआरसी का रजिस्टर देखा।  संविदा की नर्स अरुणामा एसराम, रीना स्मार्ट के न आने पर अनुपस्थित कर दिया गया। डीएम को आयुष विंग का रजिस्टर देखा। इसमें  डा. जमारुद्दीन सिद्दीकी के अलावा दिपांशु गुप्ता और गौरव कुमार के दस्तखत नहीं थे। निरीक्षण के बाद सीएमएस डा. रतन पहुंचे तो डीएम ने इन्हें हड़का दिया। कहा कि वह कोशिश कर रहे हैं कि डाक्टर समय

से आएं लेकिन यहां पर ऐसा नहीं हो रहा है। अस्पताल के सीएमएस भी देरी से आ रहे है। सीएमएस ने बताया कि आने के बाद वह अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए चले गए थे।   इस समय तीन डाक्टरों की ड्यूटी पुलिस लाइन में लगी है।  एक डाक्टर लखनऊ ट्रेनिंग में गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed