फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lohia hospital will be inspected everyday

Farrukhabad News: लोहिया अस्पताल का हर रोज होगा निरीक्षण

Sat, 17 May 2025 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Lohia hospital will be inspected everyday
फर्रुखाबाद। जनपद में बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने के लिए अब डीएम ने शिकंजा कस दिया है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी व डॉक्टरों की सात टीमें गठित कर 42 बिंदुओं पर निरीक्षण आख्या तलब की है। लोहिया महिला व पुरुष अस्पताल में प्रतिदिन अलग-अलग अधिकारियों की निगरानी रहेगी।
विज्ञापन


जिले में लोहिया अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की सेवाएं बद से बदतर होती जा रही हैं। डाॅक्टर व कर्मचारियों की मनमानी ड्यूटी, बाहर से दवाएं लिखना, आरोग्य मेलों से डॉक्टरों का गायब रहना आम बात है। इसके बावजूद ट्रांसफर-पोस्टिंग व महंगी दरों पर सामग्री खरीद का खेल बदस्तूर जारी है। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने सरकारी अस्पतालों की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का संज्ञान ले लिया है। उन्होंने एक डॉक्टर के साथ एक प्रशासनिक अधिकारी को लगाकर सात टीमें गठित कर नियमित निरीक्षण कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने लोहिया महिला व पुरुष अस्पताल के निरीक्षण की जिम्मेदारी सोमवार व बुधवार को सीडीओ व सीएमओ को सौंपी। मंगलवार को एडीएम न्यायिक व एसीएमओ डॉ.दलवीर सिंह, गुरुवार को एडीएम के साथ एसीएमओ डॉ.रंजन गौतम, शुक्रवार व शनिवार को नगर मजिस्ट्रेट और एसीएमओ डॉ.सर्वेश यादव लोहिया अस्पताल का निरीक्षण कर रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जिलाधिकारी ने एडीएम व एसीएमओ डॉ.दलवीर सिंह को सीएचसी बरौन, शमसाबाद, पीएचसी फैजबाग, रोशनाबाद, चिलसरा, पसियापुर व कुआंखेड़ा का निरीक्षण करेंगे। एडीएम व एसीएमओ डॉ.रंजन गौतम को सीएचसी कायमगंज, कंपिल, पीएचसी जरारी, ताजपुर, न्यामतपुर व जहानगंज की जिम्मेदारी सौंपी है।
नगर मजिस्ट्रेट व एसीएमओ डॉ.सर्वेश यादव सिविल अस्पताल लिंजीगंज, सीएचसी फतेहगढ़, नगरीय पीएचसी रकाबगंज, नौलक्खा, साहबगंज, भोलेपुर के अलावा पीएचसी रमन्ना गुलजार बाग, पिपरगांव व सिरोली का निरीक्षण कर रिपोर्ट देंगे।
एसडीएम सदर व डिप्टी सीएमओ डॉ.आरसी माथुर सीएचसी मोहम्मदाबाद, पीएचसी देवसनी, खिमसेपुर, पखना, धीरपुर, संकिसा बसंतपुर, गदनपुर तुर्रा व दरौरा, एसडीएम अमृतपुर व डिप्टी सीएमओ डॉ.दीपक कटारिया सीएचसी राजेपुर, पीएचसी अमृतपुर, जिठौली, पिथनापुर, सरह व सबलपुर और एसडीएम कायमगंज व एसीएमओ डॉ.सर्वेश यादव सीएचसी नवाबगंज, पीएचसी अचरा खलवारा, अचरिया बाकरपुर व बरखेड़ा के निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने 42 बिंदुओं की चेकलिस्ट जारी कर प्रारूप पर निरीक्षण रिपोर्ट भरकर देने के आदेश दिए।


दो नगरीय पीएचसी छोड़ी
जिले के सभी पीएचसी का निरीक्षण करने के लिए टीमें गठित की गई हैं। इसके बावजूद नगरीय पीएचसी ठंडी सड़क व नवदिया को छोड़ दिया गया है। वहां का निरीक्षण कौन करेगा, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed