{"_id":"571bb1f54f1c1b967f8b4828","slug":"lohia-hospital-failed-to-create-sub-station-testing","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया अस्पताल में बना उपकेंद्र टेस्टिंग में फेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया अस्पताल में बना उपकेंद्र टेस्टिंग में फेल
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
Updated Sat, 23 Apr 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
बिजली संकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहिया अस्पताल को 24 घंटे बिजली देने के लिए बनाया गया उपकेंद्र टेस्टिंग में ही फेल हो गया। एक्सईएन शहरी एसके शर्मा ने ठेकेदार को उपकेंद्र की कमियां एक सप्ताह में दूर कर इसे चालू करने को कहा है।
विज्ञापन
डाक्टर राममनोहर लोहिया अस्पताल पुरुष और महिला को 24 घंटे बिजली देने के लिए अस्पताल परिसर में उपकेंद्र का निर्माण कराया गया है। इस उपकेंद्र पर बेवर रोड भोलेपुर से 33 हजार की लाइन खींचकर लाई गई है। इसका शुभारंभ फरवरी 2016 में होना था।
विज्ञापन
लेकिन ठेकेदार ने इसे बिजली विभाग को हैंडओवर नहीं किया। जिसकारण उपकेंद्र शुरू नहीं हो सका। इसकी शिकायत विभागीय उच्चाधिकारियों को भेजी गई। एक सप्ताह पूर्व आए ठेकेदार ने छोटे-छोटे अधूरे काम कराकर विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन
एक्सईएन शहरी एसके शर्मा टीम के साथ अस्पताल में बने उपकेंद्र पहुंचे और इसकी टेस्टिंग कराई। टेस्टिंग में उपकेेंद्र की लाइनों में उन्हें कमियां मिलीं। तारों के झूलने के कारण आपूर्ति के दौरान इनके आपस में टकराने की स्थिति उत्पन्न हुई।
कुछ अधूरे पडे़े कामों को देखकर ठेकेदार को पूरा कराने के निर्देश दिए। एक्सईएन एसके शर्मा ने बताया कि लोहिया अस्पताल में बने उपकेंद्र की टेस्टिंग कराई गई है। कुछ कमियां मिलने पर दूर कराने के निर्देश दिए गए हैं।