फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   local body elections: Allegations of rigging in vote counting, demand for recount

निकाय चुनाव : मतगणना में धांधली का आरोप, पुनर्मतगणना की मांग

Wed, 31 May 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 31 May 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
local body elections: Allegations of rigging in vote counting, demand for recount
फर्रुखाबाद। नगर पालिका चुनाव की मतगणना में धांधली का आरोप लगाकर सपा प्रत्याशी ने जिला जज के कोर्ट में आरओ, पालिकाध्यक्ष सहित 11 के खिलाफ याचिका दायर की है। इसमें पुनर्मतगणना की मांग की है। इस मामले में सुनवाई के लिए जिला जज ने 15 जुलाई की तिथि नियत की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाला मछरट्टा निवासी समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी एकता सिंह ने निकाय चुनाव की मतगणना में धांधली का आरोप लगाकर जिला जज के कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें नगर पालिका चुनाव के निर्वाचन अधिकारी अधिशाषी अभियंता सिंचाई विभाग दुर्ण कुमार, बसपा प्रत्याशी पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल, कांग्रेस प्रत्याशी मुमताज बेगम, भाजपा प्रत्याशी सुषमा गुप्ता, राधा श्रीवास्तव, निशा, नूतन, बिट्टो देवी, शिखा, सुमिता, सुमन को पार्टी बनाया है। इसमें आरोप लगाया कि 11 मई को वोट पड़े और 13 के मतगणना हुई।
विज्ञापन

पति अविनाश चौधरी चुनाव अभिकर्ता थे। आरओ दुर्ण कुमार ने मतगणना होने तक पति को पास जारी किया था। 12 मई को सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी व उनके चचेरे भाई विधान परिषद सदस्य प्रांशुदत्त द्विवेदी ने दबाव देकर बिना किसी कारण के पास निरस्त करवा दिया। 12 मई की रात को पति अविनाश व देवर अभिषेक सिंह को नजरबंद कर घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी। मतगणना में हेराफेरी कर धांधली की गई। उनको मिले हजारों वोट बसपा प्रत्याशी के पक्ष में जोड़ दिए गए। े
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा विधायक व सांसद मतगणना स्थल पर पहुंच गए। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी भाजपा का प्रत्याशी लगातार तीसरे नंबर पर चल रहा था। ऐसे में भाजपा नेताओं ने दबाव डालकर बसपा प्रत्याशी वत्सला अग्रवाल को चुनाव जितवा दिया। इस मामले में आरोप लगाकर आरओ सहित जिलाधिकारी को पुनर्मतगणना के लिए प्रार्थना पत्र दिए गए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। जिला जज ने मामले में सुनवाई के लिए 15 जुलाई की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed