{"_id":"67cb37970de6a09bcb03689a","slug":"loan-of-rs-1440-lakh-taken-on-fake-pay-slip-of-panchayat-raj-officer-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-105546-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पंचायत राज अधिकारी की फर्जी पे-स्लिप पर 14.40 लाख का कराया ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पंचायत राज अधिकारी की फर्जी पे-स्लिप पर 14.40 लाख का कराया ऋण
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पंचायत राज अधिकारी की फर्जी पे-स्लिप लगाकर एक जालसाज ने 14.40 लाख रुपये का ऋण करवा लिया। आरोपी ने अपने मूल निवास के भी फर्जी कागजात लगाए। शाखा प्रबंधक ने जौनपुर के आरोपी पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दो सेल्समैन की भूमिका संदिग्ध होने पर उन्हें भी आरोपी बनाया गया है।
बद्री विशाल कॉलेज शाखा के प्रबंधक सुनील कुमार ने कादरीगेट थाने में जौैनपुर जिले के डाकघर जमालपुर के गांव निगोह निवासी परवीन कुमार के खिलाफ एसपी के आदेश पर धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। कहा कि परवीन कुमार ने शाखा में ऋण लेने के लिए पंचायत राज अधिकारी की फर्जी पे-स्लिप, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि लगाकर 21 जनवरी 2023 में 14.40 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत करवा कर रकम निकाल ली। इसके बाद 11 फरवरी 2023 और 29 मार्च 2023 को दो किस्तें अदा कीं। बाद में किस्त देना ही बंद कर दिया। किस्त न देने पर कई बार फोन पर संपर्क किया, मगर रिसीव नहीं हुआ। जब जिला पंचायत कार्यालय में जाकर नाम व पते की खोजबीन की गई तो इस नाम का कोई व्यक्ति काम करते नहीं पाया गया।
आरोपी ने फर्जी दस्तावेज, फर्जी पे-स्लिप लगाकर बैंक के साथ धोखाधड़ी की। इस षड़यंत्र में क्रेडिट कार्ड सेल्समैन अमन पाल और राज चौधरी भी मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज में इनकी फोटो है। इन तीनों ने मिलकर बैंक के साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।