{"_id":"57ffc6f54f1c1b6e522910bf","slug":"loader-broken-by-the-impact-of-the-railway-gate-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर की टक्कर से टूटा रेलवे फाटक, जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर की टक्कर से टूटा रेलवे फाटक, जाम
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Thu, 13 Oct 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
मालगाड़ी के नीचे से निकलने अधेड़।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन से चंद कदम दूर देवरापुर क्रांसिंग का गेट गुरुवार को लोडर की टक्कर से टूट गया। इस दौरान मालगाड़ी बीच रास्ते में खड़ी हो गई। करीब आधे घंटे जाम लगे रहने से तमाम लोग जान की परवाह किए बिना मालगाड़ी के नीचे से ही गुजरने लगे।
गुरुवार दोपहर कानपुर की ओर से अप मालगाड़ी को फर्रुखाबाद स्टेशन से गुजरना था। फतेहगढ़ स्टेशन पहुंचने पर फर्रुखाबाद की ओर पड़ने वाली रेलवे क्रासिंग को बंद करवा दिया गया। रेलवे क्रासिंग बंद करते समय लोडर की चपेट में आकर देवरामपुर स्थित 154 बी नंबर की गुमटी पर एक साइड का फाटक टूट गया।
फाटक टूटने से ट्रैक पर बड़ी संख्या में वाहन आ गए। इससे गेटमैन हरगोविंद शाक्य के हाथ पांव फूल गए। एक ओर ट्रैक पर टूटा फाटक और दूसरी ओर बंद फाटक के बीच में वाहनों की काफी संख्या मेें भीड़ लग गई। इससे ट्रैक बाधित हो गया। गेट मैन ने घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी।
विज्ञापन
स्टेशन से कंट्रोल को सूचना होने पर कासन देकर मालगाड़ी को रोक दिया गया। मालगाड़ी के रुकने से श्यामनगर क्रासिंग पर गुमटी संख्या 153 बी व देवरामपुर क्रासिंग पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी -लंबी कतारें लग गई। गंतव्य तक पहुंचने की जल्दी में साइकिल व पैदल यात्री मालगाड़ी के नीचे से गुजरने लगे।
करीब 25 मिनट तक मालगाड़ी खड़ी रही। बाद में ट्रैक साफ होने के बाद मालगाड़ी को स्टेशन के लिए रवाना किया गया। सूचना पर पहुचें आरपीएफ के जवानों ने लोडर चालक ब्रजनंदन पुत्र विद्याराम निवासी गांव लुधइया कायमगंज को हिरासत में ले लिया।