फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Little Kashi devotee of naïve today Umdenge

छोटी काशी में आज उमड़ेंगे भोले की भक्त

Sun, 02 Aug 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 02 Aug 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
Little Kashi devotee of naïve today Umdenge
सावन का पहला सोमवार आज है। इसके मद्देनजर रविवार को शिव मंदिरों में पूरे
विज्ञापन
दिन खास तैयारियां की जाती रहीं। साफ सफाई के साथ ही मंदिरों में साज सज्जा की जाती रही।  सावन शुरू होते ही छोटी काशी के शिव मंदिरों में सुबह से शाम तक पूजन का सिलसिला शुरू हो गया है। सावन में सोमवार को पूजन का खास महत्व है। इसके लिए शहर से लेकर देहात के शिव

मंदिरों में तैयारियां की जाती रहीं। मंदिरों के कपाट सुबह 4 बजे खुलेंगे और पूरे दिन खुले रहेंगे। श्रंगार के साथ ही मंदिरों में विशेष आरती के आयोजन होंगे। शहर के पांडवेश्वर नाथ मंदिर, कोतवालेश्वर नाथ मंदिर, ज्योतिर्लिंग मंदिर में खासी भीड़ होती

है। मंदिर कमेटियां व व्यवस्थापक पूरे दिन इंतजाम में लगे रहे। शाम को मंदिरों में सजावट का भी प्रबंध किया गया है। मंदिरों में रुद्राभिषेक भी किया जाएगा।

शहर के मंदिरों में विशेष आरती का समय
- पांडवेश्वरनाथ मंदिर
सुबह 5 बजे मंगला आरती, 10 बजे श्रृंगार आरती, दोपहर 12 बजे भोग आरती, शाम 6 बजे भव्य श्रृंगार आरती और रात 11 बजे शयन आरती।

-कोतवालेश्वरनाथ मंदिर
सुबह 5 बजे आरती, 10 बजे श्रृंगार आरती, दोपहर 12 बजे आरती और रात 10.30 बजे आरती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed