फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Literature paid tributes to Mahiyasi

Farrukhabad News: साहित्यकारों ने महीयसी को अर्पित किए श्रद्धा सुमन

Tue, 07 Mar 2023 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Literature paid tributes to Mahiyasi
फर्रुखाबाद। जनपद में जन्मी छायावाद की प्रसिद्ध कवयित्री एवं लेखिका महीयसी महादेवी वर्मा को जयंती पर मंगलवार को साहित्यकारों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया। डीएम संजय कुमार सिंह ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समाजसेवी संजय गर्ग ने डीएम को स्मृति चिह्न और चित्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मंगलवार को साहित्यिक संस्था अभिव्यंजना ने रेलवे रोड स्थित महादेवी वर्मा की प्रतिमा पर कार्यक्रम किया। मुख्य अतिथि डीएम संजय कुमार सिंह ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। संस्था समन्वयक भूपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कुछ समय पूर्व ही जीजीआईसी फतेहगढ़ का नाम महादेवी वर्मा के नाम पर रखा गया है। पूरे जनपद के विद्यालयों में महादेवी चित्र वितरित किए गए। उनकी रचनाओं के काव्यपाठ की प्रतियोगिता करवाई गई।
विज्ञापन

साहित्यकार नलिन श्रीवास्तव, राम अवतार शर्मा इंदु, राम शंकर अवस्थी, भारती मिश्रा, महेश पाल सिंह, कृष्ण कांत अक्षर आदि ने एक स्वर में महादेवी वर्मा स्मृति शोध पीठ की स्थापना की मांग की। साहित्यकारों ने महादेवी वर्मा के संस्मरण सुनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें संस्कार भारती, अभिव्यक्ति, हिंदी साहित्य भारती, राष्ट्रीय कवि संगम, वीना साहित्य परिषद, पांचाल साहित्य परिषद, कश्यप निषाद सभा, कायस्थ सभा सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया।
इस मौके पर अनिल प्रताप सिंह, दिलीप कश्यप, उदय बाथम, आलोक रायजादा, दीपक रंजन सक्सेना, अनुभव सारस्वत, पीडी शुक्ला, अनिल कश्यप, अनुराग पांडेय, राजेश हजेला, गौरी मिश्रा, रानू मिश्रा आदि मौजूद थे।


साहित्यकारों को किया सम्मानित
फर्रुखाबाद। साहित्यिक संस्था महादेवी स्मृति पीठ की ओर से नुनहाई स्थित कवि शिवओम अंबर के निवास पर काव्य गोष्ठी हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरुण प्रकाश तिवारी उर्फ ददुआ को स्मृति चिह्न और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। गोष्ठी में कवि राजेश हजेला, डॉ. रेजीना सहर, उत्कर्ष के अलावा अध्यक्षता कर रहे शिवओम अंबर ने काव्यपाठ किया। उन्होंने महादेवी वर्मा का दुनिया से जाना अपूर्णनीय क्षति है। वह किताबों में सैकड़ों साल तक जीवित रहेंगी। इस मौके पर कई साहित्यकार भी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed