{"_id":"65ee10f931b073429a0153a4","slug":"liquor-mafias-property-worth-rs-95-lakh-confiscated-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-109185-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: शराब माफिया की 95 लाख की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: शराब माफिया की 95 लाख की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शराब माफिया इंद्रपाल की 95 लाख की संपत्ति पुलिस व प्रशासन ने कुर्क कर ली। माफिया के मकान में रह रहे किरायेदार को सामान सहित बाहर निकलवा दिया। दो वर्ष पहले माफिया सहित तीन लोगों के खिलाफ राजेपुर थाने में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था।
राजेपुर के तत्कालीन एसओ दिनेश कुमार गौतम ने 19 जनवरी 2022 को मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला मेमरान टैगोर कालोनी निवासी शराब माफिया गैंग लीडर सुनील सिंह चौहान, फतेहगढ़ कोतवाली के गांव धंसुआ निवासी शराब माफिया इंद्रपाल सिंह, कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सैथरा निवासी महिमा चंद्र उर्फ भुर्जी के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि यह लोग शराब बनाकर अवैध तरीके से बिक्री कर धन अर्जित करते हैं।
मुकदमे की जांच अमृतपुर एसओ मीनेश पचौरी कर रही हैं। पुलिस ने माफिया इंद्रपाल के गांव धंसुआ में मकान की जांच कराई। पता चला कि माफिया ने अवैध शराब की बिक्री कर पत्नी के नाम पर यह 95 लाख का मकान खरीदा था।
विज्ञापन
तहसीलदार सदर श्रद्धा पांडेय ने बताया कि डीएम डॉ. बीके सिंह के आदेश पर वह, एसओ अमृतपुर मीनेश पचौरी, फतेहगढ़ कोतवाल हरिश्याम सिंह फोर्स के साथ डुगडुगी बजवाते हुए इंद्रपाल के घर पहुंचे। मकान में किरायेदार रह रहा था। पुलिस ने किरायेदार का सामान बाहर निकलवा दिया। इसके बाद मकान को सील कर दिया गया। बताया कि इंद्रपाल मूल रूप से मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव मुडगांव का निवासी है।