फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Liquor businessman in shock due to theft of millions, condition deteriorated

लाखों की चोरी के सदमे में शराब कारोबारी की हालत बिगड़ी

Fri, 08 Nov 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Liquor businessman in shock due to theft of millions, condition deteriorated
कायमगंज। शराब कारोबारी के घर लाखों रुपये की चोरी होने से वह सदमे में आ गया है। उसकी हालत बिगड़ गई है। परिजन उसे इलाज के लिए आगरा ले गए हैं। परिजनों ने पुलिस को करीब 33.12 लाख के जेवर व नगदी चोरी होने की सूची दी है।
विज्ञापन

गांव कुबेरपुर की प्रधान गौरी देवी के जेठ महेश शाक्य का फल, शराब व तंबाकू का बड़ा कारोबार है। शराब की पांच दुकानें व तंबाकू बिक्री के रुपये वह घर में ही रखते थे। मंगलवार रात उनके तीनों बेटे परिवार के साथ छत के कमरों में सो रहे थे। महेश व उनकी पत्नी नीचे कमरे में सो रहीं थीं। जिस कमरे में जेवर व नगदी रखी थी, उसमें ताला लगा था। चोर छत के रास्ते जीने से घर उतर आए। कमरे का ताला तोड़ने के बाद अलमारी के लाकर तोड़कर लाखों की नगदी व जेवरात चोरी कर ले गए। इतने बड़े नुकसान का सदमा महेश बर्दाश्त नहीं कर सके। बुधवार रात अचानक उनकी दिल की धड़कन बढ़ने लगी। परिजन उन्हें इलाज के लिए आगरा ले गए। इधर उनके पुत्र रजनीश ने पिता की ओर से पुलिस को चोरी गए माल की सूची सौंपी है। इसमें 9 लाख रुपये तंबाकू बिक्री, 5 लाख 50 हजार ट्रकों का भाड़ा, डेढ़ लाख रुपये महेश के साढ़ू के रखे थे, 5 लाख 25 हजार रुपये शराब दुकानों की बिक्री, 37 हजार बहू की बचत के, 11 लाख 50 हजार रुपये कीमत की 3 बहुओं व पत्नी के जेवरात, टोटल 33 लाख 12 हजार रुपये के माल की चोरी बताई गई है।
विज्ञापन

संदिग्धों पर नजर, सर्विलांस के सहारे पुलिस
कायमगंज। पुलिस ने शराब कारोबारी महेश शाक्य की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस आसपास के संदिग्धों पर नजर बनाए हुए है। साथ ही खुलासे के लिए सर्विलांस का भी सहारा ले रही है। इस मामले में पुलिस ने अभी किसी को हिरासत में नहीं लिया है। पुलिस को उम्मीद है कि सर्विलांस के सहारे घटना का खुलासा हो जाएगा। चौकी प्रभारी दिनेश भारती ने बताया कि घटना में शराब कारोबारी का कोई नजदीकी शामिल है। इसके लिये हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed