फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Link Expressway: 90% of the deeds are challenged till 30th

Farrukhabad News: लिंक एक्सप्रेसवेः 30 तक 90 फीसदी बैनामा चुनौती

Sat, 23 May 2026 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Link Expressway: 90% of the deeds are challenged till 30th
फर्रुखाबाद। लिंक एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया चल रही है। किसानों से बैनामा कराया जा रहा है, लेकिन इसकी गति धीमी है। मुख्यमंत्री ने 30 मई तक 90 फीसदी बैनामा पूरा करने का फरमान दिया है, जो एक बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन


कुल 641 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की जानी है। पहले किसान सर्किल रेट बढ़ाने की मांग कर रहे थे। शासन ने सर्किल रेट बढ़ाए और मुख्यमंत्री ने समय सीमा तय की। अब किसान बैनामा करने पर सहमति जता रहे हैं। करीब 10 हजार किसानों से बैनामा होना है। अमृतपुर के किसान आगे हैं, जबकि सदर के कुछ किसान अभी भी बैनामा करने से कतरा रहे हैं। अधिकारी गांवों में जाकर किसानों से लगातार संपर्क कर रहे हैं। बैनामा प्रक्रिया तहसील सदर, खिमसेपुर, सिरौली और अमृतपुर तहसील में चल रही है। एडीएम अरुण कुमार सिंह ने खिमसेपुर में प्रक्रिया देखी। उन्होंने किसानों को बढ़े हुए सर्किल रेट की जानकारी दी और उन्हें राजी किया।
विज्ञापन

लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 641 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत होनी है। 30 मई तक 90 फीसदी बैनामा का लक्ष्य है। अभी तक केवल 205 हेक्टेयर भूमि का बैनामा हुआ है। यह कुल भूमि का 30 फीसदी भी नहीं। एडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रक्रिया तेजी से चल रही है। रात 11 बजे तक बैनामे कराए जा रहे हैं। अब सभी किसान बैनामा करने के लिए पूरी तरह सहमत हैं। अब तक करीब 1800 किसानों से 205 हेक्टेयर भूमि बैनामा कराई गई है। कुल 10 हजार किसानों से बैनामा कराया जाना है। चार स्थानों पर कार्रवाई चलने से 30 मई तक लक्ष्य पूरा होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed