फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lineman was run over and beaten for catching power theft

बिजली चोरी पकड़ने पर लाइनमैन को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Tue, 15 Oct 2019 07:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
Lineman was run over and beaten for catching power theft
बिजली चोरी को मीटर से पहले काटी गई केबल पकड़ने पर पूर्व सैनिक के परिवार के लोग संविदा लाइनमैन को पकड़ कर घर के अंदर खींचने लगे। वह छुड़ाकर भागा तो सभी ने उसे गली में दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। यह देखकर संविदा लाइनमैन के साथी इधर-उधर खिसक गए और यूपी 100, जेई, एसडीओ को जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाइनमैन को छुड़वाया। एसडीओ और जेई ने पूूर्व सैनिक के घर का मीटर और केबल बदलवाया। पूर्व सैनिक कन्नौज जिले में एक विद्युत उपकेंद्र पर संविदा पर एसएसओ है।
विज्ञापन

टीजीटू गोपाल मिश्रा मंगलवार को संविदा लाइनमैन धर्मेंद्र, विशाल, अनिल के साथ फतेहगढ़ स्थित सैनिक कालोनी में बिजली चेकिंग कर रहे थे। संविदा लाइनमैन विशाल एक पूर्व सैनिक के घर का केबल चेक कर रहा था। यहां घर के बाहर मीटर तक पोल से आया केबल छज्जे के पास कटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये देखकर लाइनमैन ने बिजली चोरी करने को केबल काटने की बात कही। इसको लेकर संविदा लाइनमैन और पूर्व सैनिक के परिजनों में नोकझोंक होने लगी। तभी परिजनों ने विशाल को पकड़ कर घर के अंदर घसीटा तो वह छुड़ाकर गली की ओर भागा। परिजनों ने उसको दौड़ कर पकड़ लिया और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी।
उसके फिर भागने का प्रयास किया तो उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और पीट दिया। यह देकर उसके अन्य साथी घबरा कर छिप गए। उन्होंने यूपी 100, जेई और एसडीओ को मामले की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लाइनमैन को बचाया। एसडीओ उत्तम चंद्र व जेई राकेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मीटर चेक किया।
इसके बाद मीटर खंड से कर्मचारियों को बुलाकर उपभोक्ता का मीटर और केबल बदलवा दिया। पुराने मीटर को सील करा दिया गया। एसडीओ उत्तम चंद्र ने बताया कि मीटर की जांच की जाएगी। उपभोक्ता के घर के बाहर यूपीपीसीएल की प्लेट लगी हुई थी।

पूछताछ में पता चला कि पूर्व सैनिक कन्नौज जिले के एक विद्युत उपकेंद्र पर संविदा पर लाइनमैन पद पर तैनात है। जेई राकेश कुमार ने बताया कि पूर्व सैनिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed